Bigg Boss 17 Day 2 Updates Highlights Ankita Lokhande Vicky Jain Mannara Chopra Aishwarya Neil Bhatt Nomination Task Special Bigg Boss 17 Day 2: नॉमिनेट हुए ये तीन सदस्य, मन्नारा और मुनव्वर के बीच बढ़ने लगी नजदीकियां, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 17 Day 2 Updates Highlights Ankita Lokhande Vicky Jain Mannara Chopra Aishwarya Neil Bhatt Nomination Task Special

Bigg Boss 17 Day 2: नॉमिनेट हुए ये तीन सदस्य, मन्नारा और मुनव्वर के बीच बढ़ने लगी नजदीकियां

Bigg Boss 17 Day 2 Updates: नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई। अंकिता लोखंडे ने नील भट्ट को नॉमिनेट किया। वहीं दिल वालों ने मिलकर मन्नारा का नाम लिया। ऐसे में मन्नारा फूट-फूटकर रोने लगीं।

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Oct 2023 11:42 PM
share Share
Follow Us on
Bigg Boss 17 Day 2: नॉमिनेट हुए ये तीन सदस्य, मन्नारा और मुनव्वर के बीच बढ़ने लगी नजदीकियां

'बिग बॉस 17' के दूसरे दिन (17 अक्टूबर) की शुरुआत ही हंगामे से हुई। अभिषेक और श्रीकांत के बीच एक छोटी-सी बात की वजह से लड़ाई हो गई। मामले के शांत हो जाने के बाद जब सनी आर्या, अभिषेक को समझाने गए तब अभिषेक उनसे भी भिड़ गए। बात हाथापाई तक जा पहुंची। ऐसे में बिग बॉस को बीच में इंटरफेयर करना पड़ा। बिग बॉस के समझाने के बाद अभिषेक ने श्रीकांत से माफी मांगी।  

अंकिता-विकी की लव स्टोरी
अंकिता ने बताया कि उनकी और विकी की मुलाकात कब और कैसे हुई थी। अंकिता ने कहा, 'हम दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। तब मैं किसी और को डेट कर रही थी। वहीं विकी किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। फिर हम दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के दो साल बाद हम दोनों मिले। प्यार हुआ और फिर विकी ने प्रपोज किया। इसके बाद शादी हो गई।' इसके जवाब में विकी ने कहा, 'मैंने नहीं अंकिता ने प्रपोज किया था'। अंकिता ने कहा, 'हां! मैं प्रपोज किया था।'

 

थेरेपी रूम का उद्घाटन
झागड़े के खत्म होने के बाद अंकिता अन्य घरवालों के साथ डांस करने लगी। तभी बिग बॉस ने उन्हें बताया कि दिल वाले जोन में एक थेरेपी रूम है। इतना ही नहीं, बिग बॉस ने अंकिता लोखंडे के हाथों से थेरेपी रूम का उद्घाटन भी कराया। थेरेपी रूम में अंकिता लोखंडे को एक खास ऑडियो सुनाया गया। इस ऑडियो के जरिए बिग बॉस ने अंकिता काे उनकी ताकत याद दिलाई।

भड़के मुनव्वर
ड्यूटी की वजह से यूके07 उर्फ अनुराग डोभाल और मुनव्वर फारुकी के बीच बहस हुई। हर कोई अनुराग के पास जाकर शिकायत करने लगे। ऐसे में अरुण और अनुराग घर की ड्यूटी एक बार फिर असाइन करने लगे। तभी मुनव्वर बीच में आते हैं और बहस करना शुरू कर देते हैं। आखिरकार नाविद सोले ने  जाकर गार्डन साफ किया।

दिल वालों ने मन्नारा को किया नॉमिनेट
नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल, दिमाग और दम वालों को अपने-अपने भाग के एक सदस्य को नॉमिनेट करना पड़ा। नील, ईशा, ऐश्वर्या और विकी ने मन्नारा को नॉमिनेट किया। अंकिता ने नील का नाम लिया। वहीं ईशा ने मन्नारा को घर से बेघर करने की इच्छा जताई। नॉमिनेशन के बाद मन्नारा, विकी से नाराज हो गईं। ऐसे में विकी ने मन्नारा से बात करने की कोशिश कीं।

फूट-फूटकर रोने लगे नावेद
जिग्ना, अनुराग, सना, अरुण और सोनिया ने नावेद को नॉमिनेट किया। वहीं नावेद ने लिया अरुण का नाम लिया। नॉमिनेट होने के बाद नावेद फूट-फूटकर रोने लगे।

दम वालों ने लिया अभिषेक का नाम
रिंकू और अभिषेक ने खानजादी को नॉमिनेट किया। सनी, मुनव्वर और खानजादी ने अभिषेक का नाम लिया।

बिग बॉस ने मुनव्वर और मन्नारा से की बात
बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद मुनव्वर और मन्नारा को कन्फेशन रूम में बुलाया। बिग बॉस के सामने मन्नारा फट पड़ीं। उन्होंने रोते-रोते बताया कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा बुरा लगा कि विकी ने उनका नाम लिया। ऐसे में मुनव्वर ने मन्नारा को समझाया। मन्नारा ने मुनव्वर से वादा किया कि अब वह नॉमिनेशन की वजह से कभी नहीं रोएंगी। इसके बाद, दोनों मस्ती मजाक करने लगे।

रात 3 बजे मुनव्वर और मन्नारा की बीच हुई बातचीज
मन्नारा ने मुनव्वर से बात की। मन्नारा ने बताया कि ईशा ने उसे सेल्फ-ऑब्सेस्ड कहा। ऐसे में मुनव्वर ने मन्नारा को समझाया। मुनव्वर ने कहा, 'तुम परेशान मत हो। अगर इन छोटी-छोटी बातों की वजह से परेशान हो जाओगी तो कुछ और नहीं कर पाओगी।' इसके जवाब में मन्नारा ने कहा, 'एक दिन में मैंने आपसे बहुत कुछ सीख लिया। थैंक्यू। थैंक्यू।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।