Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Said Sushant Singh Rajput was Claustrophobia in bigg boss old tweet goes viral matter is related to Rhea Chakraborty Bigg Boss 17: सुशांत के बारे में अंकिता लोखंडे ने कहा था झूठ? बिग बॉस में खुली पोल तो भड़के फैन्स, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 17 Ankita Lokhande Said Sushant Singh Rajput was Claustrophobia in bigg boss old tweet goes viral matter is related to Rhea Chakraborty

Bigg Boss 17: सुशांत के बारे में अंकिता लोखंडे ने कहा था झूठ? बिग बॉस में खुली पोल तो भड़के फैन्स

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर बिग बॉस 17 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया। लेकिन, इस बार वह ट्रोल्स का शिकार हो गई हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 Jan 2024 10:39 AM
share Share
Follow Us on
Bigg Boss 17: सुशांत के बारे में अंकिता लोखंडे ने कहा था झूठ? बिग बॉस में खुली पोल तो भड़के फैन्स

बिग बॉस 17 की सदस्य अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अंकिता लोखंडे ने जो बिग बॉस के घर के अंदर कहा उसमें और जो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था उसमें, जमीन आसमान का फर्क है। ऐसे में सुशांत के फैंस भड़क गए हैं। वे रिया चक्रवर्ती का जिक्र करते हुए अंकिता को लताड़ रहे हैं। आइए आपको अंकिता की दोनों बातें बताते हैं।

बिग बॉस में क्या कहा?
बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की लड़ाई हो रही थी। तभी अभिषेक ने कहा कि उन्हें क्लॉस्टेरोफोबिया है। ये सुनते ही जहां कुछ लोग ईशा और समर्थ को चुप कराने लगे। वहीं अंकिता लोखंडे ने कहा कि अभिषेक को क्लॉस्टेरोफोबिया नहीं है। उन्हें पता है कि क्लॉस्टेरोफोबिया में क्या होता है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत को भी क्लॉस्टेरोफोबिया था। बता दें, क्लॉस्टेरोफोबिया एक एंग्जाइटी डिसऑर्डर है जिसमें इंसान को किसी चीज से बहुत ज्यादा डर लगने लगता है।

सोशल मीडिया पर क्या कहा था?
सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में यह दावा किया था कि सुशांत को क्लॉस्टेरोफोबिया था। रिया ने कहा था कि सुशांत हमेशा अपने पास एक दवा रखते थे जिसे वे फ्लाइट में बैठने से पहले खाते थे। जब रिया का ये बयान सामने आया तब अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत का प्लेन उड़ाने वाला वीडियो शेयर किया और लिखा, 'क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुम उड़े। हमें तुम पर गर्व है।'

क्या बोल रही है पब्लिक?
सुशांत के फैंस भड़क गए हैं। वे सोशल मीडिया पर अंकिता को लताड़ रहे हैं। एक ने लिखा, 'बिग बॉस जीतने के लिए ये अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नाम का इस्तेमाल कर रही है जो अब इस दुनिया में ही नहीं है। कैसी औरत है ये?' दूसरे ने लिखा, 'अंकिता लोखंडे जी आपकी किस बात को हम सच मानें?' तीसरे ने लिखा, 'झूठी औरत। फेम के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।