Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 17 anjali arora shocking statement about munawar faruqui says wo ladkiyon ke sath khelta hai

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी के लिए अंजलि अरोड़ा ने निकाली भड़ास- पता नहीं कितनी लड़कियों के साथ...

Bigg Boss 17 Gossip: अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी के डेटिंग के चर्चे रह चुके हैं। अब अंजलि ने एक इंटरव्यू के दौरान पलक के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि मुनव्वर खेलते हैं।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 2 Jan 2024 10:54 AM
share Share

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी अपने अफेयर्स के चलते कॉन्ट्रोवर्सीज में है। शो में आयशा खान ने उनकी पोल खोली। अब लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अंजलि ने दिल खोलकर मुनव्वर की बुराई की है। उन्होंने कहा कि वह 72 दिन उनके साथ रही हैं। मुनव्वर लॉकअप वाला ही गेम चेप रहा है। अंजलि ने कहा कि वह लड़कियों के साथ खेलते हैं। अभी पता नहीं कितने नाम बाहर आने बाकी हैं। अंजलि ने बताया कि वह अपनी तरफ से मुनव्वर की अच्छी दोस्त थीं। 

भाभी 2 पर अंजलि का रिऐक्शन
मुनव्वर फारूकी के रिलेशनशिप्स पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स चलते हैं। जिनमें उनसे साथ जुड़ी लड़कियों को लोग भाभी 2 और भाभी 3 कहकर भी अड्रेस करते हैं। अब लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें वह मुनव्वर पर बोली हैं। शुभंकर मिश्रा ने यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू का टीजर पोस्ट किया है। इसमें वह अंजलि से पूछते हैं, लॉकअप में खबरें थीं कि वह अंजलि को डेट कर रहे हैं। वह उन्हें बताते हैं कि सोशल मीडिया पर भाभी 2, भाभी 3 चल रहा था। इस पर अंजलि चौंककर जवाब देती हैं, हे भगवान! ऐसे तो बहुत सारी हैं। 

लड़कियों से खेलते हैं मुनव्वर
जब अंजलि को मुनव्वर के इंटरव्यू की लाइन्स बताई जाती हैं। इसमें उन्होंने कहा था कि नाजिला के लिए यह सब देखना आसान नहीं रहा होगा। वह अंजलि के करीब थे लेकिन नाजिला बाद में समझ गईं कि गेम है। इस पर अंजलि बोलती हैं, ये सब छोड़ो ना। इसके लिए मैं छोटी सा लाइन बोलूंगी। उसे पता है कि लड़कियों के साथ और शब्दों के साथ कैसे खेलना है। मुनव्वर को बहुत अच्छी तरह ये आता है। वह अपने शब्दों से इंसानों को घुमाना जानते हैं।

पता नहीं कितनी हैं...
फिर अंजलि बोलती हैं कि उन्होंने पता नहीं कितनी लड़कियों की जिंदगी से खेला है, अभी पता नहीं कितनी हैं और कितनी बाहर आनी बाकी हैं। अंजलि बोलीं, मेरे पास कहने को बहुत कुछ है पर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहतीं। इसके बाद अंजलि बोलती हैं, वह अपने आपको सर्कल में रखता है कि कितना बताता है।

मुनव्वर का जादू खत्म 
72 दिन उस इंसान के साथ रहकर आई हूं। वही अभी तक चेप रहा है, वही गेम वही सब। सलमान खान ने भी कहा था कि शायरी, सिंपथी कार्ड खत्म हो चुके। अब मुनव्वर का जादू चल नहीं रहा है। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें