Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBharti Singh gave this advice to Rubina Dilaik on working after delivery

सी-सेक्शन डिलीवरी, 14 दिन बाद लौटीं सेट पर... रुबीना दिलैक से प्रेग्नेंसी पर बोलीं भारती सिंह

रुबीना दिलैक के शो पर भारती सिंह पहुंचीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों पर बात की। साथ ही भारती का हंसाने का अंदाज तो था ही। उन्होंने बताया कि प्रेंग्नेंसी के बाद पति और केयर करने लगे।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 5 Dec 2023 09:50 AM
share Share

रुबीना दिलैक अपने व्लॉग में एक नया शो शुरू किया है जिसका नाम 'किसी ने बताया नहीं' है। पहले एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वह जुड़वा बच्चे जन्म देने वाली हैं। मंगलवार को शो के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह पहुंचीं। भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को साझा किया। उन्होंने रुबीना को सलाह दी कि डिलीवरी के बाद वह काम नाम करना ना छोड़ें। वह खुद भी 14 दिन बाद सेट पर पहुंच गई थीं। भारती ने बताया कि सी-सेक्शन से उनकी डिलीवरी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे के बारे में कहा वह बिल्कुल सख्त बच्चा है। 

प्रेग्नेंसी के बाद काम करने पर बोलीं
भारती ने वापस सेट पर लौटने के वक्त का पूरा वाकया बताया। वह कहती हैं, 'जब आपका सी-सेक्शन होता है और आप उठते हैं तो सारे बच्चे के पास होते हैं। आपके पास कोई नहीं होता। आप मांग रहे हैं पानी-पानी। लोग बच्चे को खिलाने में व्यस्त रहते हैं।' रुबीना ने डिलीवरी के बाद काम करने पर पूछा कि क्या उनके जैसे वर्कहॉलिक लोग वापस काम पर लौट सकते हैं तो भारती ने बताया, 'जब आपको लगता है कि आपके बच्चे के पास आपके लोग हैं, नैनी नहीं है, आपकी सास है, आपकी मां है तो आप बिंदास होते हैं।'

पति ने यूं लुटाया प्यार
भारती ने कहा वह एक और बच्चा चाहती हैं। प्रेग्नेंसी से पहले भारती ने बहुत एंजॉय किया। वह कहती हैं, 'इतना प्यार मिलता है, पति तो आपके सामने नाचने लगता है। प्यार करने लग जाता है। लगता है कहीं नकली तो नहीं है, कहीं छोड़ने वाला तो नहीं है या कहीं इसका कुछ चल तो नहीं रहा है। बेबी... बेबी... बेबी होने लगता है... क्या खाएगा मेरा बच्चा... ऐसा लगता है इसका कुछ चक्कर है।'

ज्यादा केयर करने लगे अभिनव
रुबीना ने अपना अनुभव बताया कि शादी के 5 साल हो गए है। इन सालो में हमेशा उन्होंने माफी मांगी है लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद हमेशा अभिनव आकर सॉरी बोलने लगे हैं। चाहे कुछ भी ना हो। भारती ने बताया  उनकी नैचुरल कंसीविंग थी। उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की थी। उन्होंने कहा, 'आप इतना काम करते हैं, सोना कम होता है बिजी रहते हैं तो ध्यान नहीं जाता है। फिर पीरियड्स के काफी दिन हो गए थे तो मैंने टेस्ट किया तो देखकर यकीन नहीं आया।' 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें