Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीshark tank india judge aman gupta talks about the egostic actor reddit users reveals the name

शार्क टैंक के जज अमन गुप्ता ने इंडस्ट्री के घमंडी एक्टर पर किया खुलासा, रेडिट यूजर्स ने बताया नाम

शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर को घमंडी और बुरे बर्ताव वाला बताया है। अमन ने कहा कि देश की पब्लिक समझदार है। जल्द उन्हें असली और नकली का पता चल जाएगा।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 Dec 2024 12:36 PM
share Share
Follow Us on
शार्क टैंक के जज अमन गुप्ता ने इंडस्ट्री के घमंडी एक्टर पर किया खुलासा, रेडिट यूजर्स ने बताया नाम

शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट फाउंडर अमन गुप्ता ने हाल में फिल्म इंडस्ट्री के एक घमंडी स्टार के बारे में खुलासा किया है। अमन और शो के साथी जज अनुपम मित्तल हाल में दोस्तकास्ट नाम के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान इंटरप्रोंयोर ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी बोट के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर को ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। अमन के मुताबिक उस एक्टर के बारे में अच्छी बातें लिखी गई थीं। लेकिन जब असल में उन्होंने एक्टर के साथ काम किया तो उन्हें पता चला वो सब झूठ था। एक्टर असल में घमंडी है।

अमन कहते हैं ‘हमारे पास यह एक्टर हमारे ब्रांड एंबेसडर के रूप में था। वो बेहद ही घमंडी था। मैंने न्यूज़ में हमेशा उसके बारे में अच्छी बातें सुनी थीं। लोगों ने सिर्फ उस एक्टर को स्वीट, अच्छा, दयालु, विनम्र बताया था। पैपराजी और फैंस के साथ उसके अच्छे व्यवहार के बारे में बातें थीं। ये भी लिखा था वो एक्टर इकॉनमी क्लास से ट्रेवल करता है। लेकिन जब उसने हमारे साथ काम किया तो उसका बर्ताव इन सब बातों से एकदम अलग था। इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि आज लोगों ने विनम्र होने की कला में महारत हासिल की हुई है।’ आगे अमन ने कहा कि देश के लोग समझदार है। असली और दिखावे में फर्क जल्दी समझ जाएंगे।

अमन गुप्ता का पॉडकास्ट पर दिए इस बयान का क्लिप वायरल हो रहा है। रेडिट यूजर्स ने बोट के साथ पहले काम कर चुके एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन का नाम लिया है। एक यूजर ने लिखा ' ये कार्तिक और दिलजीत में से कोई एक है।' आगे एक और युजर ने लिखा ‘दोनों स्टार्स के इकॉनमी क्लास में ट्रेवल करने की खबर छप चुकी है।’ तो क्या अमन ने बिना नाम लिए कार्तिक आर्यन और दिलजीत दोसांझ की तरफ इशारा किया है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें