15 दिन कोख में मरा बच्चा लिए घूम रही थी ये एक्ट्रेस, कहा- मैं दर्द से रो रही थी, लेकिन डॉक्टर ने...
शादी के इतने साल बाद भी संभावना सेट और अविनाश बच्चे के लिए तरस रहे हैं। दोनों ने काफी कोशिश की और साल 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन दुर्भाग्य से तीन महीने बाद ही उनका गर्भपात हो गया।

भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस 2 से चर्चा में आईं संभावना सेठ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। संभावना ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। वो कई मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं। संभावना ने साल 2016 में एक्टर अविनाश मिश्रा से शादी की थी, जो उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। शादी के इतने साल बाद भी संभावना और अविनाश बच्चे के लिए तरस रहे हैं। दोनों ने काफी कोशिश की और साल 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन दुर्भाग्य से तीन महीने बाद ही उनका गर्भपात हो गया। ऐसे में अब संभावना ने बताया कि उनके मिसकैरेज का दोषी डॉक्टर ने उन्हें ही ठहराया था।
दिखने लगा था बेबी बंप
संभावना सेठ ने हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर यानी मिसकैरेज के बारे में बताया। संभावना ने बताया, 'वो अपने बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका बेबी बंप भी दिखने लगा था। यही नहीं, उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट भी कराया। क्योंकि वह इसे देख पा रही थीं। वे तीसरे महीने के स्कैन के बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए तैयार थे।, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनका मिसकैरेज हो जाएगा।'
दर्द में भी नहीं किया टेस्ट
संभावना ने आगे बताया, 'उनके लिए यह बहुत बड़ी गलती थी, क्योंकि जब उन्होंने डॉक्टर से बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो डॉक्टर ने उनकी जांच नहीं की। यही नहीं एम्ब्रियो के ट्रांसफर से पहले उनके जेनेटिक्स टेस्ट नहीं किए थे।' संभावना ने बताया, 'जब आप एम्ब्रियो ट्रांसफर करते हैं तो उससे पहले एक जेनेटिक टेस्ट होता है। वो बच्चा जेनेटिकली ही अबनॉर्मल था। सोचो ये पांचवें महीने में जाकर पता चलता तो क्या होता।'
15 दिन में अंदर जहर लेकर घूम रही थी
संभावना ने कहा, 'उन्हें अपने मिसकैरेज के बारे में तीसरे महीने के स्कैन के दौरान पता चला। स्कैन में पता चला कि उन्होंने 15 दिन पहले अपने बच्चे को खो दिया। बच्चे के खत्म होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने शेयर किया कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था, लेकिन उनके डॉक्टर ने बताया कि यह उनके गठिया के कारण था। सोचिए मैं 15 दिन में अंदर जहर लेकर घूम रही थी।डॉक्टर ने जरा भी सहानुभूति नहीं दिखाई। वो इसे बस 'दुर्भाग्यपूर्ण' कहकर चली गईं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।