'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह से मिले मीका सिंह, पंजाबी स्टाइल में किया स्वागत, बोले- 'अब आपका वक्त है'
- गुरुचरण अपनी अपनी सेहत के साथ फाइनेंशियली भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में एक्टर कई दिनों तक अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद वापस घर लौटे हैं। इसी बीच अब गुरुचरण को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने उन्हें सपोर्ट किया।
टीवी का फेमस सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों गुरुचरण अपनी अपनी सेहत के साथ फाइनेंशियली भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में एक्टर कई दिनों तक अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद वापस घर लौटे हैं। इसी बीच अब गुरुचरण को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने उन्हें सपोर्ट किया। एक्टर ने मीका के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उन्हें धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।
मीका ने किया गुरुचरण को सपोर्ट
गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मशहूर सिंगर मीका सिंह संग खूबसूरत मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गुरुचरण, मीका से मिलने पहुंचते हैं और सिंगर उनका स्वागत पंजाबी स्टाइल में करते हैं। ढोल बजता है और उस पर गुरुचरण और मीका डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुरुचरण फैंस से मीका को मिलवाते हैं।
वक्त आपका ही है
गुरुचरण से मिलक मीका भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में मीका आगे कहते हैं, 'वेलकम बैक सोढ़ी साहब, सिंह हमेशा किंग रहता है। अब आपका ही वक्त है।' इसके बाद गुरुचरण, मीका का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही गुरुचरण किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर की दोस्त भक्ति सोनी ने भी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि गुरुचरण जल्द ही अपना काम जारी रखने के लिए मुंबई वापस आ जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।