Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीLaughter Chefs 2 Krushna Abhishek says he did not know sister Arti Singh Till age of 8 talks about his mother

कृष्णा 8 साल तक अपनी बहन के जन्म से थे अनजान, बोले- गोविंदा मामा की भाभी...

  • कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में एक व्लॉग में अपनी बहन आरती सिंह के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें 8 साल की उम्र तक पता ही नहीं था कि आरती उनकी बहन हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 26 Jan 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
कृष्णा 8 साल तक अपनी बहन के जन्म से थे अनजान, बोले- गोविंदा मामा की भाभी...

गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में एक व्लॉग में अपनी बहन आरती सिंह और अपनी मां के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें 8 साल की उम्र तक पता ही नहीं था कि उनकी कोई बहन है। इस व्लॉग में उन्होंने अपनी मां की मौत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब वो बहुत छोटे से तभी उनकी मां ने इस दुनिया को छोड़ दिया था। इसलिए उन्हें पता ही नहीं था कि उनकी एक बहन है।

कब हुआ था कृष्णा की मां का निधन?

अर्चना पूरन सिंह के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि जब वो दो साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। कृष्णा ने बताया, "आरती का जन्म मेरे जन्म के दो साल बाद हुआ था, और हमारी मां यूटर्स कैंसर की वजह से उसको जन्म देने के कुछ देर बाद ही चली गई थीं। गोविंदा मां की भाभी ने उसे गोद ले लिया था और उसे लखनऊ ले गई थीं, तो मुझे पता ही नहीं था कि मेरी बहन है।"

पहली बार आरती से कब मिले थे कृष्णा अभिषेक?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा ने कहा कि उन्हें जब अपनी बहन के बारे में पता चला तो वो काफी भावुक हो गए थे। फिर अपने परिवार की मदद से उन्होंने फ्लाइट टिकट की और रक्षाबंधन पर उनसे पहली बार मिलने पहुंचे थे। कृष्णा ने बताया, "वो पांच या छह साल की थीं, और तब पहली बार था जब हमने एक दूसरे को देखा था। तबसे हमारा बंधन अटूट है।"

कृष्णा अभिषेक के काम की बात करें तो हाल ही में वो कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे। वहीं, अब वो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। आरती सिंह की बात करें तो पिछले साल उन्होंने दीपक चौहान से शादी रचाई थी। आरती सिंह बिग बॉस 13 के घर में नजर आई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें