Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khiladi 15 Bigg Boss Winner Munawar Faruqui Laughter Chefs Contestant Karan Kundrra Rohit Shetty Show

बिग बॉस विनर और करण कुंद्रा करेंगे स्टंट, रोहित शेट्टी के शो के लिए किया गया अप्रोच?

  • खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। एक के बाद एक कई टीवी स्टार्स के संभावित नामों की चर्चा हो रही है। अब मुनव्वर फारूकी और करण कुंद्रा का नाम सामने आया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
बिग बॉस विनर और करण कुंद्रा करेंगे स्टंट, रोहित शेट्टी के शो के लिए किया गया अप्रोच?

कलर्स के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लोग अपने पसंदीदा एक्टर्स को रोहित शेट्टी के शो में देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कई संभावित नाम भी चर्चा में हैं। अब इन संभावित नामों की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी और करण कुंद्रा का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि, शो की तरफ से किसी भी नाम पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

करण कुंद्रा और मुनव्वर को किया गया अप्रोच?

iwmbuzz.com की मानें तो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे करण कुंद्रा भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। करण कुंद्रा लाफ्टर शेफ्स सीजन 1 और अब सीजन 2 का भी हिस्सा हैं। इससे पहले करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के घर में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, करण वो शो जीत नहीं पाए थे। वो सीजन के दूसरे रनरअप थे। 

बिग बॉस 17 के विनर थे मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी की बात करें तो वो बिग बॉस 17 के विनर थे। हाल ही में ओटीटी में पर मुनव्वर की सीरीज हफ्ता वसूली रिलीजल हुई है। वहीं, जल्द ही मुनव्वर फारूकी क्राइम सीरीज फर्स्ट कॉपी में नजर आएंगे। मुनव्वर बिग बॉस से पहले कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा रह चुके हैं। 

इन नामों की भी चर्चा

खतरों के खिलाड़ी 15 के संभावित नामों की चर्चा करें तो इन नामों में बिग बॉस 18 के घर में नजर आए अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी को अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का शो 27 जुलाई, 2025 से शुरू हो सकता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें