Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khaildi 14 Winner Name Surfaces Social Media Not Gashmeer but Karanveer Mehra wins Rohit Shetty show

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर का नाम आया सामने? किसे मलेगी रोहित शेट्टी के शो की ट्रॉफी

  • खतरों के खिलाड़ी 14 अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी के विनर के नाम को भी लेकर चर्चा हो रही है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 05:45 AM
share Share

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है। रोहित शेट्टी के शो के पहले फाइनलिस्ट करणवीरा मेहरा हैं। शो में करणवीर मेहरा, गशमीर महाजनी, सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनौट, कृष्णा, अभिषेक कुमार और नियति फतनानी के बीच फिनाले तक पहुंचने की रेस है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर करणवीर मेहरा का नाम शो के विनर के रूप में सामने आया है।

शो के विनर का नाम आया सामने?

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी खबरें देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss__khabriii पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि शो के विनर करणवीर मेहरा बने हैं। हालांकि, अभी शो की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे फैंस?

इस पोस्ट पर करणवीर मेहरा का नाम देखकर बहुत से इंस्टाग्राम यूजर्स का कहना है कि शो गशमीर महाजनी को जीतना चाहिए था। वहीं, बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने करणवीर मेहरा के शो जीतने की खबर पर खुशी व्यक्त की है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- गशमीर शो जीतने के हकदार हैं। वहीं, एरक दूसरे यूजर ने लिखा कि करणवीर मेहरा और गशमीर होनों ही शो जीतने के हकदार हैं। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स अभिषेक कुमार का नाम भी लिख रहे हैं।

वहीं, खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले की बात करें तो मीडिया में रिपोर्ट्स हैं कि फिनाले में खास मेहमान आनेवाले हैं। शो के फिनाले के शूट में आलिया भट्ट और वेदांग रैना नजर आएंगे। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगे। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट दुश्मनों से अपने भाई को बचाती नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट कुछ एक्शन सीन्स करती नजर आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें