Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKBC 16 Can you answer this 25 lakh rs question about Mahabharata about bhishma amba and shikhandi

KBC 16: महाभारत के भीष्म से जुड़े सवाल पर उत्कर्ष हुए क्लीन बोल्ड, क्या आपके पास है जवाब?

KBC 16 में महाभारत से जुड़े एक सवाल पर बेंगलुरु के उत्कर्ष अटक गए और गेम से आउट होना पड़ा। क्या आप दे सकते हैं भीष्म के वध से जुड़े इस सवाल का जवाब।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 Aug 2024 07:29 AM
share Share

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के एक और सीजन के साथ बतौर होस्ट वापसी कर चुके हैं। केबीसी 16 का पहला एपिसोड सोमवार को टेलीकास्ट किया गया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतने के बाद बेंगलुरु के अभिषेक बक्शी ने बिग बी के सवालों का सामना किया। अभिषेक ठीक खेल रहे थे लेकिन महाभारत से जुड़े एक सवाल पर फंस गए। चेक करें क्या आपको इसका जवाब पता है?

किस देवता ने अंबा को दी थी माला

केबीसी 16 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर अभिषेक बक्शी थे। उनसे पूछा गया कि महाभारत के मुताबिक किस देवता ने अंबा को हार दिया था और कहा था कि जो भी इसे पहनेगा वह भीष्म को मार सकेगा?

लाइफलाइन से भी मिला गलत जवाब

इसके ऑप्शंस थे, भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय, भगवान विष्णु और भगवान वायु। उत्कर्ष ने इस सवाल का जवाब पाने के लिए दोस्त को वीडियो कॉल करने वाली लाइफलाइन की मदद ली। उनके दोस्त ने जवाब बताया, भगवान शिव। उत्कर्ष ने एक और लाइफलाइन ली जो कि डबल डिप थी। इसमें कंटेस्टेंट को जवाब देने के दो मौके मिलते हैं पर वह गेम नहीं छोड़ सकता।

उत्कर्ष ने चुना भगवान शिव का ऑप्शन

ये लाइफलाइन लेने के बाद उत्कर्ष ने भगवान शिव ऑप्शन चुना जो कि गलत था। इसके बाद उन्होंने वायु जवाब चुना वो भी गलत निकल गया। इस तरह से वह 25 लाख रुपये जीतने से वंचित रह गए।

बिग बी ने सुनाई कहानी

अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया कि भगवान कार्तिकेय, अंबा की कठोर तपस्या के बाद वह अपने छह मुखी अवतार में उनके सामने प्रकट हुए और उन्हें एक हार दिया। कहा कि जो भी इसे पहनेगा वो भीष्म को मार सकेगा। कोई ऐसा करने को तैयार नहीं था तो उन्होंने एक खंबे पर फेंक दी। जब अंबा शिखंडी के रूप में जन्मीं तो उन्होंने यह माला पहनी और भीष्म का वध किया। इस गलत जवाब से उत्कर्ष को 12.5 लाख का नुकसान हुआ जो वह गेम छोड़कर जीत सकते थे। उन्हें 3.20 लाख रुपये लेकर जाना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें