क्या सलमान खान की हीरोइन को डेट कर रहे हैं शिव ठाकरे? बोले- एक बार बस...
शिव ठाकरे का कुछ समय से डेजी शाह के साथ नाम जुड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है।

शिव ठाकरे और डेजी शाह साथ में शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आए थे। शो के दौरान शिव और डेजी की बॉन्डिंग देखकर कई बार दोनों के रिलेशनशिप की खबर आई। इतना ही नहीं दोनों को साथ में कई बार लंच या डिनर करते स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने हमेशा उन्हें दोस्त बताया है। अब शिव ने इन खबरों पर भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलकर सफाई दी है और बताया कि दोनों के बीच रिश्ता क्या है।
क्या बोले शिव
हर्ष उनसे दोनों के बारे में पूछते हैं और कहते हैं कि वैसे तो दोनों के बिहेवियर और एक्सप्रेशन से पता लगता है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है। हालांकि शिव का कहना है कि डेजी उनकी अच्छी दोस्त हैं और वह आगे बढ़ती रहेंगी। वह बोले, 'नहीं नहीं कुछ नहीं था। आप एक बार कैफ में जो किसी के साथ, आप एक बार दिख जाओ और दोनों स्माइल करो बस। लोग क्या बोलने लगते हैं फिर क्यूट जोड़ी है।'
रिएलिटी शोज के हीरो
बता दें कि शिव पिछले कुछ समय से रिएलिटी शोज में छाए हुए हैं। बिग बॉस 16 से फैंस का दिल जीतने के बाद वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे। यहां शो में शिव ने जबरदस्त एक्शन से सबका दिल जीता। इसके बाद वह हाल ही में झलक दिखलाजा 11 में नजर आए। शिव के डांस ने सबका दिल जीता, लेकिन वह शो नहीं जीत पाए।
डेजी क्या बोली थीं
वैसे इससे पहले जब डेजी शाह से दोनों के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'इन सब अफवाहों से हमारी दोस्ती पर असर नहीं पड़ता। वैसे हम पहले से ज्यादा फ्रेंडली हैं। हम अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखते हैं हमें इसे लोगों को दिखाना पसंद नहीं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।