Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीHimesh reshammiya wife sonia kapoor played subhadras popular character in shri krushna

हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर थीं श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा, छोटे किरदार में मिली बड़ी पहचान

  • हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर अब एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं। उन्हें अक्सर पति के इवेंट में ही साथ देखा जाता है, लेकिन एक वक्त था जब एक्ट्रेस अपने काम से खूब मशहूर थीं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर थीं श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा, छोटे किरदार में मिली बड़ी पहचान

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया कपूर भी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम रही हैं। शादी के बाद अक्सर उन्हें हिमेश के साथ ही देखा जाता है। लेकिन एक वक्त था जब वो टीवी शोज में खास किरदार निभाती देखी गईं थीं। सोनिया ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया, जिनमें कहीं तो होगा, कुसुम, संजीवनी, जय हनुमान, किट्टी पार्टी, पिया का घर और कर्मा शामिल हैं। सोनिया कपूर ने सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने फरेब, सत्ता, कार्बन और ऑफिसर जैसी फिल्मों में छोटे मगर अहम किरदार निभाए। उन्हें रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'श्रीकृष्णा' में सुभद्रा के किरदार से पहचान मिली।

90 के दशक में रामानंद सागर के पौराणिक शो श्रीकृष्णा में भी सोनिया कपूर नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरियल में भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। भले ही उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उनकी एक्टिंग को सराहा गया। छोटे से रोल में सोनिया ने कमाल कर दिया था। ये सीरियल और किरदार खूब पसंद किया गया था। लॉकडाउन में टीवी सीरियल दोबारा से टेलीकास्ट हुआ था और सोनिया को फिर से ऑडियंस से खूब प्यार मिला। हिमेश रेशमिया से रिश्ते के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली।

हिमेश और सोनिया को लव स्टोरी की बात करें तो ये जोड़ी चर्चाओं में रही। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 मई 2018 को शादी की थी। इससे पहले हिमेश ने 21 साल की उम्र में कोमल रेशमिया से शादी की थी, लेकिन 22 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें