Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीfarah khan trolled for her holi is favourite festival of chapri comment in celebrity masterchef

फराह खान ने होली पर कहा कुछ ऐसा, भड़के लोग बोले, समय रैना की जगह इसे जेल भेजो

  • फराह खान ने सिलेब्रिटी मास्टरशेफ में होली पर कुछ ऐसा बोला कि कई लोग नाराज हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और फराह खान को जेल तक भेजने की मांग कर रहे हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
फराह खान ने होली पर कहा कुछ ऐसा, भड़के लोग बोले, समय रैना की जगह इसे जेल भेजो

फराह खान कुकिंग रिऐलिटी शो सिलेब्रिटी मास्टरशेप में जज की भूमिका में हैं। शो की एक क्लिप ने उन्हें विवादों में ला दिया है। दरअसल फराह खान ने होली पर एक ऐसा कमेंट किया जिस पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग फराह खान से माफी की मांग कर रहे हैं।

शो में बोली थीं फराह

सिलेब्रिटी मास्टरशेफ में होली स्पेशल एपिसोड में यह घटना हुई। फराह ने कहा कि होली छपरी लोगों का फेवरिट त्योहार है। क्लिप वायरल होते ही लोग फराह पर नाराजगी जताने लगे। कई लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में भी हैं।

लोगों ने शाहरुख को भी लपेटा

एक यूजर ने लिखा है, मैं कभी अपने फेवरिट एक्टर शाहरुख खान और बॉलीवुड को इस वाहियात ड्रामे में नहीं खींचना चाहता था लेकिन बॉलीवुड हमारी परंपराओं का मजाक उड़ाता है। अगर होली छपरी लोगों के लिए है तो फराह खान ने ओम शांति ओम में शाहरुख खान को होली खेलते क्यों दिखाया था? उन्होंने मोहब्बतें का 'सोनी सोनी' भी कोरियोग्राफ किया था जहां शाहरुख, ऐश्वर्या और बिग बी होली खेलते हैं। अगर उनको ऐसा ही लगता है तो वह इतनी आइकॉनिक फिल्मों में होली क्यों दिखाती हैं? इस तरह का पाखंड क्यों? बॉलीवुड को हले होली दिखाने में दिक्कत नहीं होती रही है तो फराह का दिमाग किसने बदल दिया?

सपोर्ट में भी आए लोग

एक ने लिखा है, अब हम कुछ ईद पर बोल देंगे तो विवाद हो जाएगा। एक कमेंट है, हिंदू त्योहारों का अपमान फराह खान जैसे सिलेब्स के लिए नॉर्मल हो गया है। समय की जगह इनके जैसे लोगों को जल जाना चाहिए लेकिन ये बॉलीवुड की हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ लोग लिख रहे हैं कि फराह ने सच कहा है। एक कमेंट है, झूठ नहीं कहूंगी, फराह खान से सहमत हूं। कुछ छपरी लड़के होते हैं जो बुरा ना मानो होली है को फ्री पास बनाकर पब्लिक प्लेस पर डरावनी चीजें करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें