Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीdhanashree verma spotted for the first time after divorce, asks paparazzi gana suno pehle

युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के बाद पहली बार नजर आई धनश्री वर्मा, पैपराजी से बोलीं- गाना सुनो पहले

  • क्रिकेटर युजवेंद्र के साथ तलाक के पास धनश्री वर्मा पहली बार पैपराजी के सामने पोज देती नजर आई। इस वीडियो देखा जा सकता है कि धनश्री अपने तलाक के सवाल को टालते हुए, हाल में रिलीज हुए गाने को प्रोमोट कर रही हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 March 2025 08:12 AM
share Share
Follow Us on
युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के बाद पहली बार नजर आई धनश्री वर्मा, पैपराजी से बोलीं- गाना सुनो पहले

क्रिकेटर युजवेंद्र चला और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपनी करीब दो साल चली शादी को खत्म कर, तलाक ले लिया है। गुरुवार को मुंबई की एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के पेपर्स पर साइन कर अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। तलाक के बाद धनश्री पहली बार पैपराजी से बातचीत करती नजर आई। नए वीडियो देखा जा सकता है कि कैसे वो तलाक के सवालों से बचते हुए अपने नए गाने ‘देखा जी देखा मैंने’ को प्रोमोट कर रही हैं। कोरियोग्राफर ने ये गाना अपने तलाक के दिन ही रिलीज किया, जो बी ट्रेंड कर रहा है। धनश्री के इस गाने को फैंस दोनों की असल जिंदगी से जोड़ कर देख रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार की शाम धनश्री काम के सिलसिले में टी-सीरीज के ऑफिस पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी किया। कोरियोग्राफरने ब्लैक आउटफिट में खुद को स्टाइल किया हुआ था।इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा “मैम, आपको कल के बारे में कुछ बोलना है?” इस सवाल के जवाब से बचते हुए धनश्री ने कहा “गाना सुनो पहले”। इस दौरान पैपराजी उन्हें बताते हैं कि गाना और आप ट्रेंड कर रहे हैं। ये सुनते ही धनश्री खुश हो जाती हैं। एक पैपराजी ने उन्हें कहा कि गाने की कहानी आपसे मिलती-जुलती लग रही है।

बता दें, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ऑनलाइन डांस क्लासेज के दौरान मिले थे। इंटरव्यू के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को ज्यादा समय के लिए डेट नहीं किया, बात सीधे शादी तक पहुंच गई थी। परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज शेयर करते नजर आए। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनके तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब दोनों अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र ने धनश्री को एलिमनी के तौर पर करीब सवा पांच करोड़ रूपए दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें