Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss OTT 3 Naezy Trending on Social Media Before Bigg Boss OTT 3 Grande Finale People saying make him winner

Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड फिनाले से पहले नेजी के शब्दों ने जीता लोगों का दिल, पब्लिक बोली- बस यही चाहिए

  • Bigg Boss OTT 3 Naezy: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के नेजी ग्रैंड फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। क्यों? आइए बताते हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 2 Aug 2024 01:43 PM
share Share

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड फिनाले का आगाज अब बस कुछ घंटों में होने वाला है। बहुत जल्द हमें पता चल जाएगा कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी किसे मिलेगी। लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर नेजी ट्रेंड करने लगे हैं। लोग नेजी का वीडियो पोस्ट कर बोल रहे हैं कि उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के विनर में बस यही क्वालिटी चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि अचानक नेजी ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से लोग अचानक उनकी इतनी तारीफ करने लगे हैं? आइए बताते हैं।

नेजी का वीडियो

ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में घरवालों और परिवारवालों का मिलन दिखाया गया। जहां सना ने अपनी मां से कुछ शिकायतें कीं, कृतिका रो पड़ीं और साई की गर्लफ्रेंड ने उन्हें समझाया, वहीं नेजी अपने अब्बा के सामने शुक्रिया अदा करते दिखाई दिए। नेजी ने अपने अब्बा से कहा, ‘घर पर जैसे मैं थोड़ा लेजीनेस में रहता था। अम्मी-अब्बू के ऊपर प्रेशर डालता था। मैं तो ध्यान नहीं देता था, लेकिन यहां पर मुझे सबक मिला और खिदमत करना कितना जरूरी है वो पता चला।’

क्या बोल रही है पब्लिक?

पब्लिक को नेजी के ये शब्द बड़े पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई इस इंसान को कैसे हेट कर सकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नेजी ने अपने मां-बाप की खिदमत करना कितना जरूरी है ये सीखा। बस यही चाहिए विनर में।’ तीसरे ने लिखा, ‘सब शिकायत कर रहे हैं और ये शुक्रिया अदा कर रहा है। विनर बनाओ इसे।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें