Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss OTT 3 Armaan Malik Two Marriages Payal and Kritika Ex Bigg Boss OTT Akanksha Puri Slams trolls

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भड़कीं अंकाक्षा पुरी, कहा- वो जेल में…

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर ट्रोलिंग हो रही है। अब ट्रोल्स पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का अंकाक्षा पुरी का गुस्सा फूटा है।

Harshita Pandey नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाताFri, 5 July 2024 12:22 PM
share Share

बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। ट्रोल्स लगातार उन्हें उनकी दो शादियों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। अरमान मलिक शो में अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे। हालांकि, बिग बॉस के घर से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल वोटों की कमी के चलते बाहर हो चुकी हैं। बाहर होने के बाद, पायल मलिक लगातार उनके पति पर सवाल उठाने वालों को जवाब दे रही हैं। अब अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियों की ट्रोलिंग को लेकर बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट अंकाक्षा पुरी ने भी जवाब दिया है।

अरमान की दो शादियों को अंकाक्षा पुरी ने किया सपोर्ट

Peeping Moon ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकाक्षा पुरी का एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में अंकाक्षा पुरी अरमान मलिक और उनकी दो शादियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अरमान मलिक की ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है। साथ ही, उन्होंने अरमान मलिक की दो शादियों का सपोर्ट भी किया है।

 

क्या बोलीं अंकाक्षा पुरी?

अंकाक्षा पुरी वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने कहा, “मैं पढ़ रही हूं इसके बारे में, खासकर अरमान मलिक, उनकी दो पत्नियां और ट्रोलिंग। पता नहीं, मुझे ये सब पसंद नहीं आ रहा। क्योंकि ये उनके घर की बात है, उनकी पर्सनल च्वाइस है और अगर इतना गैर-कानूनी होता तो आज शायद वो जेल में होते।" अंकाक्षा ने कहा कि कम से कम वो डंके की चोट पर हैं अपनी दोनों पत्नियों के साथ। नहीं तो लोग एक घर पर रखते हैं, एक बाहर रखते हैं…छिपा-छिपा के। मुझे लगता है कि हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए।

बता दें, उर्फी जावेद ने भी अरमान मलिक और उनकी दो शादियों को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद, राखी सावंत ने उर्फी जावेद को जवाब दिया था। राखी ने अपने वीडियो में अरमान मलिक की दो शादियों को गलत बताया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें