Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss Marathi 5 During Task Nikki Tamboli Gets top almost removed And She Gets SLAPPED By Aarya Jadhao Photos Viral

Bigg Boss Marathi 5: टास्क के दौरान छीना झपटी में उतरने से बचा निक्की तंबोली का टॉप, तस्वीरें देख फूटा लोगों का गुस्सा

  • निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी 5 में अपने गेम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान वो ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 07:07 AM
share Share

Bigg Boss Marathi 5 Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी 5 को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। शो को एक्टर रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। ये शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में जीत को लेकर कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहा है। इस शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर निक्की तंबोली को देखा जा रहा है। बिग बॉस 14 के बाद अब निक्की तंबोली अब बिग बॉस मराठी के पांचवें सीजन में धमाल मचा रही हैं। लेकिन इसी बीच निक्की के साथ टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने देखकर सभी न सिर्फ हैरान हुए बल्कि लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

टास्क के दौरान उतरने से बची निक्की की टॉप

निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी 5 में अपने गेम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान वो ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। टेली चक्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस मराठी के सेट से निक्की तंबोली की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। दरअसल, एक टास्क के दौराननिक्की और अन्य कंटेस्टेंट के बीच जमकर खींचातानी हुई। जीत को लेकर सभी इतने ज्यादा मगन थे कि उन्हें इस बात जरा ख्याल नहीं रहा किनिक्की की टॉप ऊपर हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते कि निक्की का टॉप ऑल मोस्ट उतरने ही वाला था।

फैंस ने जताई नाराजगी

निक्की तंबोली के साथ हुई इस हरकत को देखकर लोग काफी नाराज हैं। ज्यादातर यूजर्स शो के होस्ट रितेश देशमुख को टैग कर इस मुद्दे पर एक्शन लेने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रितेश देशमुख जी देखिए आपके शो में लड़कियों को इस तरह से इज्जत दी जाती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निक्की तंबोली को न्याय मिलना चाहिए।' एक ने लिखा, 'लड़की के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

आर्या जाधव नेनिक्की को मारा थप्पड़

वहीं, शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट आर्या जाधव शो के नियमों को तोड़ते नजर आए। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में फिजिकल वायलेंस करने की इजाजत नहीं है। इसके बाद भी आर्या जाधव ने शो के नियम को तोड़ दिया है। आर्या ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान निक्की तंबोली को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद निक्की बिग बॉस से इस पर एक्शन लेने की बात करती नजर आ रही हैं। अब देखना ये होगा कि क्या बिग बॉस आर्या को घर से बेघर करते हैं या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें