Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra Grand Finale Wins Trophy and 50 Lakh Defeats Laadla Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Winner: करणवीर ने जीता शो, बिग बॉस के लाडले विवियन को दी मात

  • Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली है। बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना पहले रनर अप रहे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 20 Jan 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
Bigg Boss 18 Winner: करणवीर ने जीता शो, बिग बॉस के लाडले विवियन को दी मात

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को जीतकर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। करणवीर ने विवियन डीसेना को रेस में पीछे छोड़कर बिग बॉस 18 का टाइटल जीत लिया है। इसी के साथ करणवीर मेहरा ने 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता है। करणवीर की इस जीत से उनके फैंस और घरवाले बेहद खुश नजर आए। बिग बॉस 18 से पहले पिछले साल करणवीर खतरों के खिलाड़ी का खिताब भी जीते थे। उन्होंने शो की शुरुआत में कहा था कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी भी घर ले जाएंगे।

करणवीर और विवियन के बीच हुआ मुकाबला

टॉप 6 की रेस में ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना थे। फिनाले में सबसे पहले ईशा बाहर हुईं। उसके बाद चुम और फिर अविनाश बाहर हुए। रजत दलाल टॉप 3 तक पहुंचे, लेकिन टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाए।

घर में कैसा रहा करणवीर का सफर

बिग बॉस का ये सफर लगभग 3 महीने पहले 06 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ये तीन महीने करणवीर मेहरा के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। करणवीर के निजी जीवन से लेकर घर में उनके खाने तक पर लड़ाइयां और बातें होती देखी गईं। बिग बॉस के घर में उन्हें उनकी ही दोस्त शिल्पा शिरोडकर से कई बार धोखा मिला। करणवीर को कई बार उनके गेम और सुस्त व्यवहार के लिए टोका भी गया। खेल में अपनी कमियों को पीछे छोड़कर करणवीर ने अपना खेल सुधारा और बिग बॉस के विनर बनकर जनता के सामने आए।

चुम के साथ करणवीर का खास रिश्ता

घर में करणवीर की जर्नी की बात करें तो उनकी इस जर्नी का चुम दरांग खास हिस्सा रहीं। करणवीर और चुम दरांग के रिश्ते को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। करणवीर और चुम के फैंस ने उनका हैशटैग तक बना दिया। करणवीर और चुम के बीच रिश्ते में मजबूती शो के अंदर लगातार देखने को मिली। चुम दरांग आज जब घर से बेघर हुईं तो उन्होंने करणवीर से कहा कि ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें