Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 Salman Khan Said This Season 20 Contestants Enter In BB 18 Report

Bigg Boss 18: क्या इस बार कंटेस्टेंट के लिए घर पड़ेगा छोटा? सलमान खान के शो में पहली बार होगी इतनी एंट्री

  • दर्शकों को बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 18 को लेकर दर्शकों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 09:43 AM
share Share

Bigg Boss 18: सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस का सीजन हमेशा ही पसंद किया गया है। ऐसे में अब दर्शकों को बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 18 को लेकर दर्शकों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, हालांकि, अभी तक किसी के नाम को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया। इसी बीच अब शो को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। सलमान खान ने बताया है कि इस बार शो में कितने कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे।

बिग बॉस में अब तक नहीं हुई इतने कंटेस्टेंट की एंट्री

बिग बॉस 18 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। biggboss__khabriii की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 18 में इस बार 20 कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान दी है। बता दें कि अब तक के बिग बॉस के इतिहास में शायद ही इतने लोगों ने एंट्री की हो। हर बार 16 या 17 खिलाड़ी ही आते हैं। वहीं, किसी के आउट होने के बाद भले ही वाइल्ड कार्ड एंट्री हो, लेकिन घर में कंटेस्टेंट की संख्या हमेशा इतनी ही रहती है।

चंद प्रभाकर का नाम चर्चा में

बिग बॉस 18 में अब तक कई नाम शो में एंट्री करने को लेकर सामने आ चुके हैं। ऐसे में कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन चंदू चायवाला यानी चंदन प्रभाकर का नाम भी सामने आ रहा है। चंदन का नाम सलमान खान के शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस पर चंदन या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। ये बात तो साफ है कि अगर शो में चंदन की एंट्री होती है तो फैंस बेहद खुश होने वाले हैं।

बिग बॉस 18 की थीम?

हमेशा से फैंस को बिग बॉस की थीम का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब बिग बॉस 18 की थीम भी सामने आ चुकी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बिग बॉस 18 की थीम जीवन के अलग-अलग चरणों पर फोकस करेगी, जो पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर के आसपास घूमेगी। वहीं, इस महीने के आखिर तक शो का प्रोमो रिलीज किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें