Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 18 Digvijay rathee ex girl friend Unnati tomar says his fans planning to leak her ai generated vulgar video

ये मेरा लोग एआई से बना अश्लील वीडियो लीक करना चाहते हैं, उन्नति तोमर का दिग्विजय के फैन्स पर आरोप

  • दिग्विजय राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के झगड़े के बीच में अब दिग्विजय के फॉलोअर्स कूद पड़े हैं। उन्नति तोमर ने स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा है कि वे लोग उनका आदित्य के साथ अश्लील वीडियो पोस्ट करने का प्लान बना रहे हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 Feb 2025 10:33 AM
share Share
Follow Us on
ये मेरा लोग एआई से बना अश्लील वीडियो लीक करना चाहते हैं, उन्नति तोमर का दिग्विजय के फैन्स पर आरोप

बिग बॉस 18 एक्स कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच झगड़ा अलग लेवल पर पहुंच गया है। दोनों एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 में मिले, प्यार हुआ और अब ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं। अब उन्नति का कहना है कि दिग्विजय के फैन्स उसका एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो शेयर करना चाहते हैं।

फैन्स के कमेंट से डरी उन्नति

उन्नति और दिग्विजय एक-दूसरे पर कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्नति ने लाइव करके बोला था कि दिग्विजय उन पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं जबकि वह खुद कई लड़कियों के साथ सो चुके हैं। उन्नति ने दिग्विजय के साथ कुछ चैट्स शेयर किए। जिसमें दिग्विजय का नंबर लीक हो गया। इस बात पर दिग्विजय काफी नाराज हुए साथ ही उनके फैन्स भी भड़के हुए हैं। अब उन्नति ने फिर से कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उनका कहना है कि दिग्विजय के फैन्स उनका एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो शेयर करना चाहते हैं। ऐसा कुछ हुआ तो वह लीगल एक्शन लेंगी। उन्नति ने दिग्विज और दिल्ली पुलिस को टैग किया है।

उन्नति का पोस्ट

उन्नति ने लगाए ये स्क्रीनशॉट्स

उन्नति ने जो स्क्रीनशॉट लगाया है उसमें एक ने लिखा है, 'आदित्य के साथ कपल कॉन्टेंट डालें। एक और ने लिखा है, इसका वीडियो लीक हो जाता आदित्य के साथ कम से कम हम फ्री हो जाते। चैट में किसी ने अश्लील क्लिप पोस्ट की है जिसमें लिखा है, लो बन गया।' उन्नति ने इसका चेहरा छिपा दिया है। उन्नति इंस्टा पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कहा है कि नंबर लीक होने पर वह शर्मिंदा हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था पर जो हो गया वो बदल नहीं सकता। अब वह चाहती हैं कि सारा मामला खत्म हो जाए और दोनों पक्ष शांति से रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें