Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 Arjun Bijlani to be part of New Season Bharti Singh gives big hint laughter chefs

Bigg Boss 18 में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह ने दिया बड़ा हिंट?

  • बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है। अब दर्शक बिग बॉस सीजन 18 की चर्चा कर रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शो में कौन-कौन से सितारे नजर आ सकते हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 Aug 2024 09:25 AM
share Share

बिग बॉस टीवी की दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला रियलिटी टीवी शो है। अब इस शो का ओटीटी सीजन 3 खत्म हुआ है। अब लोगों को बिग बॉस 18 का इंतजार है। कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि सलमान खान ने शो को होस्ट करने के लिए हामी भर दी है और शो अक्टूबर के महीने में शुरू हो सकता है। वहीं,लाफ्टर सेफ्स के सेट पर भारती सिंह ने कुछ ऐसा कहा कि लोग कयास लगाने लगे कि इस बार शो में अर्जुन बिजलानी भी नजर आ सकते हैं। 

लाफ्टर शेफ्स में क्या हुआ?

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के एक एपिसोड में देखा गया कि हर कोई अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस का नाम लेकर चिढ़ा रहा था। दरअसल, एक एपिसोड में सेफ हरपाल कुछ मीठा बना रहे थे। अर्जुन उसमें आकर नमक डाल देते हैं। तब राहुल वैद्य कहते हैं कि अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी कर लिया और बाकी रियलिटी शो कर लिए हैं। अब बस बिग बॉस रह गया है। अर्जुन ने वो भी कर लिया क्योंकि बिग बॉस में ही ऐसी चीजें करते हैं लोग। 

बिग बॉस की बात पर शर्माए अर्जुन 

इसके बाद, भारती सिंह ने कहा कि अर्जुन जल्द ही बिग बॉस में नजर आएंगे। इसके बाद सब अर्जुन बिजलानी को चिढ़ाने लगे। जब सब लोग अर्जुन को चिढ़ा रहे थे तो अर्जुन शर्माते नजर आए। कृष्णा अभिषेक ने तो सलमान खान की एक्टिंग करके ये भी बताया कि अर्जुन को कैसे डांट बढ़ेगी। बिग बॉस के नाम पर हंसी-मजाक पर अर्जुन बिजलानी को शर्माता देख ऐसी चर्चा होने लगी कि शायद अर्जुन बिग बॉस 18 का हिस्सा हो सकते हैं। 

बता दें, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 18 के घर में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी नजर आ सकते हैं। दीपिका ने अपने एक व्लॉग में कहा था कि शोएब अब बिग बॉस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी व्लॉग के बाद ये चर्चा और तेज हो गई थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें