Bigg Boss 18: प्रीमियर के दो दिन पहले बिग बॉस के सेट पर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य महाराज, क्या मेकर्स देंगे बड़ा सरप्राइज?
- बिग बॉस 18 को को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट काफी बढ़ा हुआ है। हर पर शो को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक शो के तीन कंटेस्टेंट के नाम ऑफिशियली रिवील कर दिए गए हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 18 के सेट पर अनिरुद्धाचार्य महाराज नजर आए।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू होने में अब दो दिन ही बाकी हैं। शो का प्रीमियर 06 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट काफी बढ़ा हुआ है। हर पर शो को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक शो के तीन कंटेस्टेंट के नाम ऑफिशियली रिवील कर दिए गए हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 18 के सेट पर अनिरुद्धाचार्य महाराज नजर आए। इसी के बाद से उनको लेकर चर्चा काफी गरम हो गई है।
क्या मेकर्स देंगे बड़ा सरप्राइज?
बिग बॉस 18 को लेकर खबरें काफी तेजी हो रही हैं। ऐसे में अब बिग बॉस के सेट पर अनिरुद्धाचार्य महाराज नजर आए। बिग बॉस के सेट से अनिरुद्धाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य सफेद रंग के धोती कुर्ते और पिंक कलर की चुरनी लिए नजर आ रहे हैं। पैपराजी उन्हें देखकर पोज देने के लिए बार-बार कहते दिख रहे हैं। इस पर वो सभी को हाथ दिखाकर एक-एक करके पोज देने की बात करते दिखे। biggboss.tazakhabar के अनुसार अनिरुद्धाचार्य महाराज बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में एक खास सेगमेंट के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल सेट पर उनके आने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस कारण ठुकराया था बिग बॉस का ऑफर
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने शो का ऑफर ठुकरा दिया था। यही नहीं उन्होंने इसके पीछे की वजह उनके संस्कारों और उनकी संस्कृति बताई थी। गुरुजी ने कथा वाचन के दौरान कहा था कि उनके लिए पैसा मानये नहीं रखता उनके संस्कार मायने रखते हैं। बिग बॉस के मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि बिग बॉस अच्छे लोगों की जगह नहीं है। वहां गाली गलौज करने वाले लोग जाते हैं। बता दें कि उन्हें बिग बॉस 18 में आने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।