Bigg Boss 17: चुगली करती दिखीं मन्नारा और खानजादी, बोलीं- कहीं बिग बॉस ना शुरू हो जाए…
बिग बॉस 17 में खानजादी और मन्नारा चोपड़ा दोनों ने हिस्सा लिया था। मन्नारा जहां टॉप 3 में पहुंचीं थीं। वहीं, खानजादी पहले ही शो से बाहर हो गईं थीं। अब दोनों बिग बॉस कंटेस्टेंट को साथ स्पॉट किया गया है।

बिग बॉस सीजन 17 खत्म हुए वक्त हो गया है, लेकिन शो में नजर आए कंटेस्टेंट लगातार खबरों में बने रहते हैं। अब इसी तरह शो में नजर आईं मन्नारा चोपड़ा और खानजादी को साथ देखा गया। शो में दोनों के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता था। इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है।
गॉसिप करती नजर आईं मन्नारा और खानजादी
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खानजादी और मन्नारा साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मन्नारा और खानजादी एक कोने में खड़े होकर धीरे-धीरे बात कर रही हैं। तभी वहां पापरात्सी पहुंच जाते हैं। इसके बाद खानजादी कहती हैं, 'अरे यार'। वहीं, मन्नारा कहती हैं कि हम गॉसिप तो करलें।
'बिग बॉस ना शुरू हो जाए'
इसके बाद, खानजादी कहती हैं कि मन्नारा के पास बहुत सारे गॉसिप हैं करने के लिए जिसपर मन्नारा कहती हैं कि इसके पास भी हैं। फिर मन्नारा कहती हैं कि और अगर हमने ज्यादा बात करी तो बिग बॉस ना शुरू हो जाए।
मन्नारा-खानजादी को साथ देख फैंस खुश
मन्नारा और खानजादी को साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। वो इस वीडियो पर कमेंट्स करके प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि हमें भी गॉसिप बताओ।
बता दें, बिग बॉस 17 में मन्नारा और खानजादी के बीच दोस्ती के साथ-साथ टकरार भी देखने को मिली थी। मन्नारा जहां बिग बॉस 17 के टॉप 3 में पहुंचीं थीं। वहीं, खानजादी शो से पहले ही आउट हो गई थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।