Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 17 Anurag Dobhal Engaged Girlfriend Ritika Had Major Argument Salman Khan Inside House

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट की हुई सगाई, घर में सलमान खान से हुआ था पंगा

  • बिग बॉस 17 के घर में नजर आए अनुराग डोभाल ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 07:28 AM
share Share
Follow Us on
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट की हुई सगाई, घर में सलमान खान से हुआ था पंगा

बिग बॉस 17 के घर में नजर आए अनुराग डोभाल ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है। यूके राइडर 07 के नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी। उन्होंने अपनी सगाई के फंक्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है। अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के वो कंटेस्टेंट में से हैं जिन्होंने बिग बॉस विनर फिक्स होने का आरोप लगाया था। घर के अंदर उनकी सलमान खान से बहस भी हुई थी।

अनुराग ने पोस्ट किया सगाई का वीडियो

अनुराग डोभाल ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें अनुराग डोभाल अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका का हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड अनुराग को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं। वहीं, दोनों साथ में अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुराग ने कैप्शन लिखा- 5-03-2025 हमेशा के लिए साथ।

फैंस ने दी बधाई

वीडियो में अनुराग ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुराग की गर्लफ्रेंड सिल्वर रंग का गाउन पहने हैं। उनके माथे पर टीका लगा है। हाथों में मेंहदी लगी है। अनुराग के वीडियो पर उनके फैंस और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान से अनुराग ने की थी बहस

बता दें, अनुराग डोभाल जब घर के अंदर थे तो उन्होंने बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। वहीं, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने जब अनुराग डोभाल की ब्रोसेना पर कमेंट किया था जिसके बाद अनुराग काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने सलमान खान से बहस भी कर ली थी। उनका कहना था कि बार बार उनके फैंस (ब्रोसेना) को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बिग बॉस से बाहर जाने की इच्छा जताते हुए शो को छोड़ने की बात कही थी। हालांकि, बाद में बिग बॉस के एक बाइक वाले टास्क के बाद अनुराग ने अपना मन बदल लिया था।

अनुराग जब घर से बाहर आए थे तो उन्होंने कई इंटरव्यूज में ये दावा किया था बिग बॉस 17 का विनर पहले से फिक्स है। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर में उनके साथ बहुत पक्षपात हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें