Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 16 Fame Gori Nagori Approached Khatron Ke Khiladi 15 These Name in Discussion

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी 'इंडियन शकीरा'? बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा

  • खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। एक के एक बाद एक सीजन 15 को लेकर कई संभावित नाम सामने आ रहे हैं। अब संभावित नामों में गोरी नागोरी का नाम भी शामिल हो गया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी 'इंडियन शकीरा'? बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा

कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। एक के बाद एक कई संभावित नामों की लिस्ट सामने आ रही है। इस लिस्ट में अब सबसे नया नाम बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी का जुड़ा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरी नागोरी को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। 

खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए सामने आया गोरी नागोरी का नाम

गोरी नागोरी हरियाणवी और राजस्थानी डांसर हैं। उन्हें इंडियन शकीरा के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, गोरी नागोरी या खतरों की टीम की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

बिग बॉस 16 के घर में नजर आई थीं गोरी नागोरी

गोरी नागोरी की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 16 में देखा गया था। गोरी नागोरी की घर के अंदर प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और गौतम और सौंदर्या से दोस्ती थी। गोरी बिग बॉस के घर में टॉप 5 में अपनी जगह बना पाने में फेल हो गई थीं। 

गोरी नागोरी के साथ इन नामों की भी हो रही चर्चा

वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 की बात करें तो शो के लिए अभी तक चुम दरांग, ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, इन नामों पर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खतरों के खिलाड़ी 14 की बात करें तो इस सीजन के विनर करणवीर मेहरा थे। खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें