Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Yash Kumar and Kajal Raghvani starrer Bhojpuri film Dandnayak will be released on December 15 - Entertainment News India

‘दंडनायक’ का ट्रेलर 15 दिसंबर को होगा रिलीज, यश कुमार और काजल राघवानी की जोड़ी मचाएगी धमाल

बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘दंडनायक’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्मी गलियों में इसकी चर्चाएं आम है। भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार और काजल राघवानी के फैन्स के लिए बेहतरीन खबर ये...

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 11 Dec 2021 05:00 AM
share Share

बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘दंडनायक’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्मी गलियों में इसकी चर्चाएं आम है। भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार और काजल राघवानी के फैन्स के लिए बेहतरीन खबर ये है कि इस फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को इंटरटेन रंगीला द्वारा रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इस फिल्म के फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल होते देखा गया था। हमेशा यूनिक विषयों पर काम करने वाले यश की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो यश कुमार की फिल्में सिने उद्योग में हुए बदलाव का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। सिनेमा निर्माण के तकनीकी विकास में समय-समय पर प्रगति होती रही है,लेकिन कमजोर कंटेंट के कारण ये अपना पुराना पारंपरिक दर्शक खोता गया। यश कुमार के अथक प्रयास से भोजपुरी सिनेमा में हमें आज कई तरह के परिवर्तन और विकास देखने को मिलते हैं। 

दूसरी फिल्मों से अलग मानते हैं यश


इस मौके पर यश कुमार कहते हैं, ‘ये वो क्षण है जब मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। ये मेरी तमाम फिल्मों में से सबसे बेहतरीन फिल्म है। मेरी तमाम फिल्मों को आप सब का बेहद स्ने ह और आशीर्वाद मिला है। फिल्म  का निर्माण भव्ये पैमाने पर हुआ है। बहुत जल्द ये पूरे देश में एक साथ रिलीज की जाएगी।‘ 

काजल राघवानी ने क्या कहा

 

सिजलिंग काजल राघवानी कहती है, ‘मैंने काफी फिल्में कीं लेकिन ये औरों से बहुत अलग है। बेशक बेहतरीन कहानी और मेहनतकश टेक्नीशियन के बल पर ही ऐसी बेहतरीन फिल्में बनाई जा सकती हैं, यश की अभिनय क्षमता कमाल की है। इसका कॉन्सेप्ट मुझे पसंद आया। मेरे ख्याल से हर भोजपुरी प्रेमी को ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।‘

फिल्म से जुड़ी खास बातें

 

यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्म  ‘दंडनायक’ में यश कुमार और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही प्रीति शुक्ला, राधे कुमार, वर्षा तिवारी, संजीव मिश्रा, नवीन मिश्रा, अवनीश दुबे, अनुराग ठाकुर, धनंजय सिंह, मनोज मोहानी, नौशाद शेख इत्यादि भी अहम किरदार में हैं। फिल्मक के निर्देशक सुजीत वर्मा और कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह हैं। कहानी यश कुमार का है। पटकथा और संवाद एस.के. चौहान और संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे और राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर-जहांगीर सैय्यद, नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय है। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। बैनर यश कुमार एंटरटेनमेंट है।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें