Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़vivek agnihotri tells went against om rauts adipurush you need to have belief if choosing stories of faith

आदिपुरुष की क्यों हुई ये दुर्दशा? विवेक अग्निहोत्री बोले- हर रात दारू पीकर...

Vivek Agnihotri On Adipurush: विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि अगर आस्था की कहानी चुनी जाती है तो उस पर ज्ञान पक्का होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आदिपुरुष फिल्म चलने की वजह क्या रही।

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 25 July 2023 10:45 AM
share Share

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा। वजह यह थी कि मूवी दर्शकों की उम्मीद से एकदम विपरीत निकली और इसकी जमकर ट्रोलिंग हुई। मूवी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही। लोगों ने इस पर काफी भड़ास निकाली। अब द कश्मीर फाइल्स जैसी सक्सेसफुल फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि आखिर आदिपुरुष में क्या गड़बड़ी हुई जिस वजह से फिल्म बर्बाद हो गई। 

बिना यकीन के न उठाएं
फिल्म आदिपुरुष की घोषणा के बाद से ही दर्शक काफी एक्साइटेड थे। मूवी का सब्जेक्ट, प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसी स्टारकास्ट, वीएफएक्स वगैरह कई चीजों ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ाया। हालांकि टीजर ने ही दर्शकों का मूड खराब कर दिया। इसके बाद जब फिल्म रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ भर-भरकर लिखा गया। अब विवेक अग्निहोत्री ने ईटाइम्स से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'जब आप कुछ ऐसा बनाते हो जिस पर खुद को ही यकीन नहीं और क्योंकि आजकल यह चल रहा है तो आप बेशक गलत जा रहे हो।'

आस्था की कहानी उठाएं तो...
विवेक आगे बोलते हैं, जब भी आस्था की कहानी उठाएं, या तो आपको 100 फीसदी उस पर यकीन हो या फिर एक इतिहासविद की तरह उस विषय पर पकड़ हो लेकिन दुर्भाग्य से भारत में ऐसा कोई नहीं करता। महाभारत और रामायण के लिए जो भी स्टार्स को लेगा वह इसे पूरा नहीं कर पाएगा। रामायण, महाभारत और भगवद गीता अगर लोगों को जहन में 5000 सालों से बसी है तो कोई वजह तो होगी।

लोग नहीं हैं मूर्ख
विवेक ने कहा, पर्दे पर अगर कोई कहता है, ए मैं भगवान हूं, इससे आप भगवान नहीं बन जाते। अगर आप हर रात दारू पीकर घर आ रहे हैं तो अगले दिन उठकर ये नहीं कह सकते हैं कि मैं भगवान हूं, मुझ पर यकीन कीजिए। कोई इस पर भरोसा नहीं करेगा। लोग मूर्ख नहीं हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें