मुंबई लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, गुस्से में एक्ट्रेस को देख यूजर्स बोले- स्टाफ से ऐसे ही करती हैं
अहमदाबाद में मैच के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वापस मुंबई आ गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि कपल हार के गम में डूबा दिखा और पपराजी को कोई पोज दिए बिना वहां से चले गए।

अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार को फैन्स भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पर खिलाड़ियों की तस्वीरें वायरल हैं। हार के बाद किसी खिलाड़ी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे पर उदासी दिखी। खेल है तो हार-जीत भी लगी रहेगी। सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अहमदाबाद से वापस मुंबई लौटे। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने पपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधे कार में बैठकर निकल गए।
अनुष्का और विराट का वीडियो
इस मौके पर विराट कैजुअल लुक में थे। वहीं अनुष्का ने बेज कलर का कम्फर्टेबल सूट पहना। सबसे पहले विराट निकलते हैं और गाड़ी में सामान रखते हैं। उनकी स्टाफ पपराजी को तस्वीरें क्लिक करने से मना करती हैं। इसके बाद अनुष्का आती हैं वह पपराजी की ओर हाथ दिखाते हुए स्टाफ से कुछ कहती हैं। वीडियो के आखिर में विराट फिर से कुछ निर्देश देते हैं। वीडियो को मानव मंगलानी ने शेयर किया है।
यूजर्स क्या बोले
कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि वह नहीं चाहते बेटी की तस्वीरें क्लिक की जाएं इस वजह से काफी अलर्ट हैं। एक ने कमेंट किया, 'उसकी बेटी है साथ में इसलिए पपराजी पे गुस्सा हो रहे हैं फोटो ना ले बेटी की।' एक यूजर ने कहा, 'अनुष्का शर्मा इट्स ओके, आप अब चिल करिए।' एक अन्य ने लिखा, 'अनुष्का हमेशा अपने स्टाफ से रूड व्यवहार करती हैं।' एक यूजर लिखते हैं, 'इतनी क्यों गरम हो रही है ये? खुद खेल के आई है क्या ग्राउंड पे?' एक ने कहा, 'पिक्चर लेने से मना कर रही है।'
फिल्मी पर्दे से दूर अनुष्का
अनुष्का दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी एक बेटी वामिका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में दिखी थी। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'चाकदा एक्सप्रेस' का ऐलान किया गया था। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर है।