Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़VIDEO: Khesari Lal Yadav: Bhojpuri Hit Song: Maugi Khele PUBG: Superhit: On Youtube: Bags 21 Lakh Views: In Two Days: Watch Video:

VIDEO: खेसारी लाल यादव के गाने ‘मउगी खेले PUBG’ ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, दो दिन में मिले इतने लाख व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर गाने रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं। खेसारी लाल यादव का 8 जून को एक नया...

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 10 June 2020 07:30 AM
share Share

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर गाने रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं। खेसारी लाल यादव का 8 जून को एक नया गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम मउगी खेले PUBG था। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया, जिसने धमाल मचाया हुआ है। केवल दो दिनों में इसे 21 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

गाने को खेसारी लाल यादव ने अपने आवाज दी है। गीत सोनू सुधाकर का है। संगीत शंकर सिंह का और डिजिटल व्यू विक्की यादव ने दिया है। खेसारी का यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

बता दें कि बिहार के छपरा में जन्में खेसारी लाल यादव के फैन्स इनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। इन्हें देखने के लिए लाखों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हो जाती है। बीती जनवरी में उत्तर प्रदेश में हुए देवरिया महोत्सव के दौरान लोगों की इतनी भीड़ हो गई कि भगदड़ मच गई और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा था।

कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव की भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी इनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। खेसारी लाल यादव की कोई भी फिल्म आए, बॉक्स ऑफिस पर उसका हिट होना तय है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें