Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sherlyn Chopra claimed Salman Khan is protecting Sajid Khan in Bigg Bosss 16

‘साजिद खान के सिर पर सलमान खान का हाथ’, मीडिया के सामने छलके शर्लिन चोपड़ा के आंसू

साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए शर्लिन चोपड़ा मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पुहंची थीं। उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बातचीत की और कहा कि उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 29 Oct 2022 04:28 PM
share Share

‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान के जाने के बाद से विवाद छिड़ा हुआ है। साजिद पर शर्लिन यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। ‘बिग बॉस 16’ में साजिद के हिस्सा लेने पर शर्लिन ने नाराजगी जताई थी। शनिवार को वह साजिद के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पुहंची थीं। उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बातचीत की और कहा कि उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। शर्लिन ने कहा कि सलमान खान के होते साजिद खान का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

‘साजिद को बचा रहे सलमान‘


शर्लिन अपनी बात कहते-कहते रो पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस से भी उन्हें मदद नहीं मिल रही है और वह असहाय महसूस करती हैं। शर्लिन कहती हैं, ‘साजिद खान के सिर पर किसी और का नहीं, सलमान खान सर का हाथ है। उनके होते साजिद खान का कोई बाल तक बांका नहीं कर सकता है।‘ उन्होंने दावा किया कि वह पुलिस स्टेशन में घुमाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि किसी लेडी ऑफिसर के सामने उनका बयान दर्ज कराया जाए। 

‘आम महिला के साथ क्या होता होगा’


शर्लिन ने कहा, ‘मैंने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को कॉल किया और बोला जुहू पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही है। पता नहीं क्या मजबूरी रही होगी, ऊपर से कोई दबाव आया होगा कि मेरा स्टेटमेंट ना लिया जाए। मैं यही सोच रही हूं कि अगर एक सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हो सकता है तो एक आम महिला के साथ क्या कुछ नहीं होता होगा।‘ 
 

मीटू मूवमेंट में फंसे साजिद खान


2018 में साजिद खान मीटू विवाद में फंसे। उन पर इंडस्ट्री की 9 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इनमें शर्लिन चोपड़ा भी एक हैं। उनके अलावा अहाना कुमरा और मंदाना करीमी सहित अन्य हैं। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें