Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sapna choudhary new Song Love u gori re Out fan says Super se bhi upar - Entertainment News India

Sapna choudhary का नया गाना Love u gori re रिलीज, फैंस बोले- ‘सुपर से भी ऊपर’

sapna choudhary हरियाणवी एंटरटेनमेंट क्वीन सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम है Love u gori re। इस गाने को सपना चौधरी के फैंस बेस्ट सॉन्ग बता रहे हैं। सपना इस गाने के वीडियो में ग

Pooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 29 Aug 2022 05:38 AM
share Share

अब तक सपना चौधरी को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते देखा होगा। लेकिन अब वह गांव की सीधी साधी छोरी के लुक में फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का नया गाना Love u gori re रिलीज हो गया है। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के अवतार में देखा जा सकता है। 

गांव की गोरी बनी है सपना चौधरी ने
 हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी अपने नए गाने Love u gori re में बेहद सिंपल लुक में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ये देसी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें इस गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया है लेकिन इसे गाया नोनू राणा ने है। इस गाने की रिलीज को लेकर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सपना चौधरी ने लिखा है-‘प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत ‘लव यू गोरी रे’ गाने को अपना भरपूर प्यार दे ………। सपना के एक बड़े फैंस ने भी इसी अंदाज में सपना को जवाब देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है- ‘सपना, मेरी जान। आपका नया गाना "लव यू गोरी रे" देख लिया। ये गाना और इसका म्युझिक अच्छा हैं। आपने पहने हुए सभी ड्रेस, उनकी स्टाईल, फिटिंग और मैचिंग अच्छी हैं। आपका मेकअप, हेअर स्टाईल, स्माईल और एक्टिंग भी बहोत अच्छा हैं। मेरी गोरी तो आप ही हो, मेरी सपना। जय हिंद, जय हरियाणा !’

यहां देखें सपना चौधरी का गाना Love u gori re
 

बता दें हरियाणा में सपना चौधरी सबसे एंटरटेनिंग डांसर और एक्ट्रेस हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी  काफी एक्टिव रहती हैं। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन  फॉलोवर्स हैं। 

गाने के बारे में 
Love u gori re गाने में सपना चौधरी और हरजीत दीवाना ने अभिनय किया है। और इस गाने को गाया हरजीत दीवाना और नोनू सिंह ने है। इस गाने को अब तक एक लाख से ज्यादा रिव्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लिखा मोनू शर्मा ने है और इसे संगीत जीआर म्यूजिक ने दिया है। गाने को लेकर फैंस के सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। बहुत से फैंस इस गाने को बेस्ट सॉन्ग बता रहे हैं और एक फैन ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर का टैग दे दिया है। गाने को गांव की लोकेशंस पर ही फिल्माया गया है। गांव के कल्चर को दर्शाते इस रंग बिरंगे गाने में सपना चौधरी का देसी अंदाज शानदार है।  

खेसारी लाल के साथ भी धूम मचा रहा है सपना चौधरी का ये गाना 
लव यू गौरी रे से पहले सपना का भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ जारी हुआ गाना मटक मटक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  यह गाना सोशल मीडिया पर फैंस का फेवरेट बना हुआ है. दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फ्लोविंग है। हरियाणवी गाने में काम करके खेसारी लाल ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। पहली बार दोनों साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं. इस गाने में खेसारी लाल और सपना चौधरी पारंपरिक आउटफिट में थिरकती नजर आ रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी संग खेसारी भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इसे वीडियो को अबतक लाखों  व्यूज मिल चुके हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें