आर्थिक तंगी से गुजर रहे 'साथ निभाना साथिया' एक्टर करण खंडेलवाल, मुबंई छोड़ने के लिए हुए विवश
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने लोगों की हालत पतली कर रखी है। पहले की तरह कमाई ना हो पाने के कारण लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और घर के गुजारे के लिए अलग अलग जरिए तलाश रहे हैं। इस लॉकडाउन का...

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने लोगों की हालत पतली कर रखी है। पहले की तरह कमाई ना हो पाने के कारण लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और घर के गुजारे के लिए अलग अलग जरिए तलाश रहे हैं। इस लॉकडाउन का बड़ा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में अभिनेता और एंकर शार्दुल पंडित आर्थिक तंगी और डिप्रेशन की खबर सामने आए थी। अब शार्दुल पंडित के बाद 'साथ निभाना साथिया' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर करण खंडेलवाल आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। खबरों की मानें तो करण खंडेलवाल ने मुंबई को बाय-बाय कह दिया है और अपने होमटाउन लौट गए हैं। इस बारें में एक्टर ने खुद बात किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया बातचीत में एक्टर ने मुंबई में आ रही दिक्कतों के बारे में बात की। उन्होंने बताया, 'मुंबई देश के प्रमुख प्रभावित शहरों में से एक है और उनके आसपास COVID-19 मामलों ज्यादा आए थे। वह अपने जरूरती चीजों और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, अन्य खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा था। करण ने आगे कहा, 'मैं कई सालों से मुंबई में रह रहा था, लेकिन मौजूदा स्थिति ने मुझे शहर छोड़ने और अपने होमटाउन में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। मैंने घर पहुंचने के लिए अपनी कार को लगभग 1,400 किलोमीटर तक चलाया।
करण खंडेलवाल ने खुलासा किया कि, 'कोरोना वायरस लॉकडाउन में मेरे परिवार ने काफी दिनों तक मेरी आर्थिक मदद की है। लॉकडाउन से पहले मैंने एक वेब सीरीज में काम किया था। मुझे उसकी पेमेंट भी मिल गई थी लेकिन इसके अलावा मेरे और भी कई प्रोजेक्ट अटके हुए हैं जिनकी फीस मुझे नहीं मिली है। नए शो में जाने पर भी मुझे कुछ समय तक सैलेरी नहीं दी जाएगी। इन सब वजहों ने मुझे केरल वापस आने को मजबूर कर दिया।