Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Pregnant Kareena Kapoor returns to Mumbai with Taimur and Saif Ali Khan watch video

प्रेग्नेंट करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग वापस लौटीं मुंबई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ सोमवार को मुंबई वापस आ गई हैं। वह पिछले कुछ समय से धर्मशाला में सैफ और तैमूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। तीनों को एयरपोर्ट पर...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 8 Dec 2020 04:01 AM
share Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ सोमवार को मुंबई वापस आ गई हैं। वह पिछले कुछ समय से धर्मशाला में सैफ और तैमूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। तीनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां करीना कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें करीना कपूर व्हाइट कुर्ता और पैन्ट में आईं। उन्होंने निऑन स्नीकर्स पहन रखे थे। वहीं, सैफ अली खान और तैमूर ग्रे स्वेटर में दिखाई दिए। इस दौरान करीना का बेबी बंप नजर आया।

करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह सैफ अली खान और तैमूर अली संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पालमपुर में कुछ दिन रिलैक्स करने के बाद मुंबई वापस लौट रही हैं। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन लिखा- ' बाय बाय पालमपुर क्या शानदार अनुभव रहा और हैल्लो मुंबई। मैं घर आ रही हूं।'

बता दें कि सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग धर्मशाला और पालमपुर में अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ कर रहे थे। इस दौरान छुट्टियां मनाने के लिए करीना भी तैमूर के साथ पालमपुर पहुंची थीं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी करीना और तैमूर को ज्वॉइन किया था। हालांकि मलाइका, अर्जुन के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वापस लौट आई थीं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें