Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Not only Rahul Jain these actors faces rape Allegations - Entertainment News India

राहुल जैन से पहले इंडस्ट्री के इन सेलेब्स पर भी लग चुके हैं रेप के आरोप

म्यूजिक कंपोजर राहुल जैन के खिलाफ रेप की खबरों ने इंडस्ट्री फैन्स को हैरान कर दिया है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में किसी सेलेब पर इस तरह के आरोप लगाए गए हों। इससे पहले भी बहुत से एक्टर्स

Pooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 16 Aug 2022 12:21 PM
share Share

हाल ही बॉलीवुड से आई खबर इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है कि बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर राहुल जैन के खिलाफ एक महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के साथ रेप का आरोप लगा है। इस मामले में सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन उनका कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप फर्जी और आधारहीन है। ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में किसी सेलेब पर इस तरह के आरोप लगाए गए हों। इससे पहले भी बहुत से एक्टर्स पर रेप के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये हस्तियां। 


शाइनी आहूजा
इस वाकये के बारे में शायद ही कोई हो जिसे पता ना हो। गैंगस्टर स्टार शाइनी आहूजा पर उनकी 20 साल की नौकरानी ने रेप करने का आरोप लगा था। नौकरानी द्वारा लगाए इन आरोपों के चलते  शाइनी को 7 साल की सजा भी हुई थी। इसी वजह से उनका फिल्मी करियर भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।

पर्ल वी पुरी 
ना केवल बॉलीवुड बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी रेप के आरोपों की खबरों ने फैन्स को चौंका दिया था। पिछले साल टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप लगे थे। और यही नहीं इस आरोप के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। और गंभीर आरोपों के चलते उस वक्त उनकी बेल भी नहीं हो पाई थी। 

आदित्य पंचोली
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली पर 15 साल की लड़की का बलात्कार करने का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस लड़की ने एक्टर पर आरोप लगाया था वे आदित्य की एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बेदी के घर में काम करती थी। रेप का आरोप लगने के बाद पूजा बेदी ने इस एक्टर से रिश्ता भी तोड़ लिया था।
 

सूरज पंचोली 
आदित्य पंचोली पर रेप के आरोप तो लगे ही थे साथ ही उनके बेटे सूरज पंचोली का मामला तो बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सेज में से एक है। सूरज पंचोली को 25 साल की एक्ट्रेस जिया को आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  सूरज पंचोली के खि‍लाफ हत्या, रेप और महिला की अनुमति के बिना गर्भपात कराने का मामला दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन और सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सूरज पंचोली को आईपीसी की धारा 306 के तहत सिर्फ आत्महत्या के लिए उकसाने आरोपी बताया था। एक्ट्रेस को आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में हाई कोर्ट ने इस मामले में सूरज को जमानत दे दी थी। 
 

इंदर कुमार
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्मों में काम कर चुके एक्टर इंदर कुमार ने भी रेप के आरोपों का समाना किया था। उन पर 23 साल की महिला का रेप करने का आरोप लगा था। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। एक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 324 और 506 के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें 8 जुलाई 2017 को 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी मौत के बाद ये भी खबरें चर्चा में रहीं कि इस एक्टर की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी इस वजह से हुई थी। 
 

अमन वर्मा
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाना माना चेहरा एक्टर अमन वर्मा द्वारा  यौन उत्पीड़न को लेकर आई खबर ने सबको सक्ते में डाल दिया था। हर किसी के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा था कि
 अमन वर्मा एक कास्टिंग काउट स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए थे। उन पर एस्पायरिंग एक्टर पर उनके करियर को आगे ले जाने के लिए उनसे सेक्शुअल मन फेवर मांग रहे थे। उनके इस स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए वीडियो को टीवी न्यूज में दिखाया भी गया था। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें