Malaika Arora Arjun Kapoor Spotted At Romantic Lunch Date And Shut Down All Breakup Rumours Video Goes Viral On Social Media Malaika-Arjun Spotted: ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक डेट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन, वीडियो हुआ वायरल, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora Arjun Kapoor Spotted At Romantic Lunch Date And Shut Down All Breakup Rumours Video Goes Viral On Social Media

Malaika-Arjun Spotted: ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक डेट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि बीते दिन इंटरनेशनल डॉग डे पर जब मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉगी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने प्यार भरा कमेंट कर ब्रेकअप की सभी खबरों को ठंडा कर दिया था। 

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 Aug 2023 05:39 PM
share Share
Follow Us on
  Malaika-Arjun Spotted: ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक डेट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन, वीडियो हुआ वायरल


Malaika Arora and Arjun Kapoor Spotted: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर बीते दिनों काफी खबरें आ रही थीं। बी-टाउन के गलियारों में इन खबरों ने उस वक्त तूल पकड़ा जब अर्जुन को एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ एक पार्टी में स्पॉट किया गया। बस फिर क्या था, इसी के बाद से ही दोनों के लिंकअप और मलाइका संग ब्रेकअप की न्यूज चल पड़ी। वहीं, अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है। दोनों को एक बार फिर से स्पॉट किया गया।  

रोमांटिक डेट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन
ब्रेकअप की खबरों के बीच रविवार को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिर से एक साथ दिखे। बता दें कि रविवार की दोपहर मुंबई की बारिश के बीच अर्जुन-मलाइका को एक साथ देखा गया। इस दौरान मलाइका व्हाइट जंपसूट ड्रेस में नजर आईं तो वहीं, अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में स्पॉर्टी लुक में दिखे। इस दौरान की एक-साथ काफी अच्छे और खुश नजर आए। इसी के साथ ही दोनों अपने अलगाव की खबरों पर ब्रेक लगा दिया।  
 

 

लोगों ने कमेंट कर कहा- हो गया पैचअप
मलाइका और अर्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां कई फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कई उनके ब्रेकअप की खबरों को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'रिलैक्स  इनका ब्रेकअप नहीं हुआ।' एक ने कहा, 'इनका पैचअप हो गया बेचारी कुशा कपिला।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'कुशा कहा है।' ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।  

मलाइका के वीडियो पर अर्जुन ने किया था कमेंट 
आपको बता दें कि बीते दिन इंटरनेशनल डॉग डे पर जब मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉगी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने प्यार भरा कमेंट कर ब्रेकअप की सभी खबरों को ठंडा कर दिया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।