Malaika Arora Arjun Kapoor Dance Video Goes Viral From Actress Birthday Bash अर्जुन कपूर के साथ जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, 'होंठ रसीले' गाने पर दोनों के स्टेप्स देख हैरान हुए लोग, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora Arjun Kapoor Dance Video Goes Viral From Actress Birthday Bash

अर्जुन कपूर के साथ जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, 'होंठ रसीले' गाने पर दोनों के स्टेप्स देख हैरान हुए लोग

Malaika Arora Arjun Kapoor Viral Video: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका, अर्जुन के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 Oct 2023 08:41 PM
share Share
Follow Us on
अर्जुन कपूर के साथ जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, 'होंठ रसीले' गाने पर दोनों के स्टेप्स देख हैरान हुए लोग

मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों 'वेलकम' के गाने 'होंठ रसीले' पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के स्टेप्स देख लोग हैरान रह गए हैं। उन्हें मलाइका और अर्जुन की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद दोनों पर मीम्स बनना भी शुरू हो गए हैं।

क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा रेड और ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है। लोग दोनों के वीडियो पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्र मिले न मिले लेकिन, वाइब मिलनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन्हें ट्रोल क्यों करते हैं। कितनी प्यारी जोड़ी है इनकी।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'शादी कब है इनकी?'

अर्जुन ने कुछ इस अंदाज में मलाइका को किया विश
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा को बहुत ही प्यारे तरीके से विश किया है। अभिनेता ने मलाइका के 50वे जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बेबी, ये तस्वीर हम दोनों का प्रतीक है। ठीक इस तस्वीर की तरह आप भी मेरी लाइफ में खुशियां, मुस्कुराहट और चमक लेकर आईं। आपके साथ भले ही कितनी भी परेशानियां आएं, मैं हमेशा आपके लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा।' इसके जवाब में मलाइका ने अर्जुन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आई लव यू'।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।