Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Khesari Lal Yadav: Kajal Raghwani: Romantic Song: A Balamji Muaa Deba Ka: Bhojpuri Song: Viral Got 77 Lakh: Views:

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' हुआ वायरल, 77 लाख से भी ज्यादा मिले व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हिट है। दोनों की...

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 1 June 2020 12:29 PM
share Share

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हिट है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त दिखती है। अब खेसारी और काजल का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दर्शक भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को यू-ट्यूब पर अभी तक 77 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भोजपुरी गाना फिल्म 'कुली नंबर वन' का है। इसका नाम 'ए बलम जी मुआ देबअ का' है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और पूजा घोष ने गाया है। श्याम देहाती ने इसके बोल लिखे हैं और श्याम-आजाद ने इसका संगीत दिया है।

बता दें कि बिहार के छपरा में जन्में खेसारी लाल यादव के फैन्स इनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। इन्हें देखने के लिए लाखों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हो जाती है। बीती जनवरी में उत्तर प्रदेश में हुए देवरिया महोत्सव के दौरान लोगों की इतनी भीड़ हो गई कि भगदड़ मच गई और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा था।

कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव की भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी इनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। खेसारी लाल यादव की कोई भी फिल्म आए, बॉक्स ऑफिस पर उसका हिट होना तय है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें