Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़from first wife suicide to akshara singh assault case know pawan singh all controversies - Entertainment News India

Pawan Singh Controversies : पहली पत्नी की आत्महत्या से लेकर अक्षरा सिंह के साथ विवाद तक, खूब विवादों में रहते हैं पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति से तलाक ले रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पवन सिंह फिर कॉन्ट्रोवर्सी में आ गए हैं। वैसे इससे पहले भी वह कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में रहे हैं।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 April 2022 01:57 PM
share Share

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक ले रहे हैं। पवन ने पिछले साल अक्टूबर में कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। आज फैमिली कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन पवन सिंह वहां नहीं पहुंचे। पवन सिंह पर पत्नी ने कई आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि वह पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन पवन तलाक चाहते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं जब पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी पवन सिंह का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज में आया है। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ तो उनका विवाद खूब चर्चा में रहा था।

अश्लीलता फैलाने का भी आरोप 

पवन सिंह का एक गाना था सानिया मिर्जा कट नथुनिया। इस गाने के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। इतना ही नहीं पवन सिंह के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत भी दर्ज हुई थी। वहीं उनके लॉलीपॉप गाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। ऐसा कहा गया था ये गाना डबल मीनिंग है।

खेसारी लाल यादव के साथ विवाद

एक बार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह नई आर्टिस्ट के लिए गलत कमेंट कर रहे थे। पवन सिंह को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने खेसारी की निंदा की। इसके बाद दोनों के बीच खूब विवाद चला जो काफी सुर्खियों में रहा था।

पहली पत्नी ने की आत्महत्या

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम थीं। हालांकि शादी के 1 साल बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। नीलम के आत्महत्या करने के बाद पवन सिंह को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं ऐसी भी खबरें आई थीं कि पवन सिंह काम के चलते उन्हें समय नहीं दे रहे थे जिस वजह से वह परेशान रहने लगी थीं और फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

अक्षरा सिंह ने लगाए थे आरोप

पवन सिंह, अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ में काम किया था। पवन सिंह ने जब ज्योति से दूसरी शादी की तो दोनों अलग हो गए। इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर उनका करियर खराब करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अक्षरा ने तो पवन सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें