Father's Day 2022: सोनम कपूर ने शेयर किए थ्रोबैक फोटोज, अनिल कपूर को बताया दुनिया का बेस्ट पिता
फादर्स डे (Father's Day) के खास मौके पर सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर संग अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कपूर के फोटोज और वीडियोज अक्सर इंस्टाग्राम पर वायरल होते हैं। ऐसे में फादर्स डे (Father's Day) के खास मौके पर सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर संग अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नन्हीं सोनम कपूर काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं यंग अनिल कपूर भी काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर की ये तस्वीरें फादर्स डे स्पेशल हैं, जिन में वो पिता अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में एक ओर जहां सोनम कपूर बेहद क्यूट दिख रही हैं तो दूसरी ओर अनिल कपूर भी काफी यंग दिख रहे हैं। फोटोज में सोनम और अनिल कपूर के साथ ही रिया कपूर भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रिया, अनिल और सोनम के बीच में काफी क्यूट और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड दिख रहा है। कैप्शन में सोनम ने लिखा, 'दुनिया के बेस्ट पिता...लव यू पापा... आपके जैसा कोई भी नहीं।'
बेबी शॉवर की तस्वीरें हुईं वायरल
याद दिला दें कि हाल ही में सोनम कपूर के बेबी शावर के फोटोज वायरल हुए थे। सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट का आयोजन गार्डन में किया गया था। इस सेरेमनी में मेहमानों की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखा गया था। नैपकिन से लेकर फूलों की सजावट और मेहमानों को दिए वाले तोहफे समेत एक-एक छोटी चीज को करीने से सजाया गया था। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बेबी शॉवर सेरेमनी की हर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। रिया ने एक नोट को भी शेयर किया था जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर एक डिटेल शेयर की गई है। रिया कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'कितना खूबसूरत बेबी शॉवर...।'
सोनम कपूर का करियर
बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पर 32.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद करीब 3 हजार लोगों को फॉलो करती हैं। सोनम कपूर अभी तक करीब 4800 पोस्ट कर चुकी हैं। सोनम कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट्स अक्सर वायरल होते रहते हैं। याद दिला दें कि सोनम कपूर का सिनेमाई करियर काफी अच्छा नहीं रहा है, सोनम के खाते में हिट फिल्मों की संख्या कम है। सोनम कपूर बीते लंबे वक्त से सिनेमाई पर्दे से भी दूर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।