Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़delhi bus movie based on Nirbhaya rape case and Delhi Bus Official Trailer release

Delhi Bus Trailer रिलीज, निर्भया के साथ हुई निर्दयता का सीन देखकर दहल जाएगा आपका दिल

देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 में घटित हुई घटना के बारे में तो शायद आपको याद ही होगा। इस घटना ने दिल्ली में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में मातम फैला दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता...

Delhi Bus Trailer रिलीज, निर्भया के साथ हुई निर्दयता का सीन देखकर दहल जाएगा आपका दिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 17 Dec 2018 02:07 AM
हमें फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 में घटित हुई घटना के बारे में तो शायद आपको याद ही होगा। इस घटना ने दिल्ली में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में मातम फैला दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें  दिल्दी में चलती बस में एक लड़की के साथ निर्दयता से हुए सामूहिक दुष्कर्म पर एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का नाम दिल्ली बस (Delhi Bus) रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन शरीक मिन्हाज ने किया है। फिल्म की कॉस्ट में बड़े नामों में शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम हैं। इसके अलावा दिव्या सिंह, अनजान श्रीवास्तव और संजय सिंह का नाम है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। विपुल शाह की इस फिल्म के निर्माता तारिक खान हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सामने आए इस ट्रेलर में दिख रहे सीन्स उस विभत्स घटना को फिर से कुरेदते हैं। 1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर देखकर आपको एक बार फिर से दिल्ली में हुई निर्भया कांड याद आ जाएगा।  

ट्रेलर में यह बताने की कोशिश की गई है कि उस रात दो युवा दिल्ली की सड़क पर बाइक खराब होने के चलते किसी साधन की खोज में निकल जाते हैं। इस दौरान वे एक ऑटोरिक्‍शा वाले को रोकते हैं, लेकिन वह ठंड का बहाना बनाकर उन्हे नही ले जाता है। इसके बाद एक बस उन्हें खुद ही रोककर लिफ्ट देती है, जिसमें पहले से 6 लोग मौजूद रहते हैं। बस में युवती को देख वे बेकाबू हो जाते हैं, इसके बाद वो दरिंदे इस विभत्स घटना को अंजाम दे देते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर शरीक मिन्हाज कहते हैं, ‘दिल्ली बस फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई।’ शरीक मिन्हाज ने आगे कहा, ‘यह फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं।’ फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म की स्टारकास्ट जल्द ही फिल्म का प्रमोशन भी करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें