Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Brahmastra trailer Fans notice Deepika Padukone cameo role as jal character watch photos - Entertainment News India

‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान ही नहीं दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल? ट्रेलर में फैन्स ने किया नोटिस

रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शाहरुख खान के बाद दीपिका पादुकोण को भी खोज निकाला है। यूजर्स इस स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर रहे हैं।

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 19 Dec 2023 10:23 AM
share Share

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। रणवीर और आलिया के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शाहरुख खान कैमियो रोल कर रहे हैं। ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया गया लेकिन सोशल मीडिया पर अभी तक इसकी चर्चा है। फैन्स ट्रेलर के एक-एक सीन को ध्यान से देख रहे हैं। इस बीच कई यूजर्स ने ट्रेलर में दीपिका पादुकोण को खोज निकाला है।

क्या आपने किया नोटिस?

 

दरअसल, शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण के भी कैमियो रोल करने की खबरें हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई। ऐस में अभी इस बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं। यूजर्स ट्रेलर से स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का जल किरदार का है। समंदर के ऊंची लहरों के आगे वह खड़ी हैं।

यूजर्स ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

 

तस्वीर में स्पष्ट तौर पर चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लाल रंग के आउटफिट में कोई खड़ी दिखती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक मिनट इंतजार करिए। क्या ब्रह्मास्त्र में दीपिका  पदुकोण हैं?' एक यूजर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र का जल कैरेक्टर दीपिका पादुकोण की तरह लग रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में मौनी रॉय हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'यह दीपिका जैसी लग रही हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

 

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म से 4 साल बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें