Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Brahmastra Part 2 Dev Story Hint By Director Ayan Mukerji Fans Got Crazy on Post - Entertainment News India

अयान मुखर्जी ने दिया 'ब्रह्मास्त्र-2' की कहानी का हिंट, ग्राफिक्स के जरिए दिखाई देव-शिवा की जंग

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में देव के अग्नि अस्त्र के साथ जल अस्त्र और ब्रह्मास्त्र की टक्कर देखने को मिल सकती है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टोरी का हिंट दिया गया है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 10 Sep 2023 01:36 AM
share Share

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र - पार्ट 1 शिवा' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म ने थिएटर्स को फिर एक बार वही क्रेज और क्राउड दिया जिसके लिए लॉकडाउन के बाद से ही सिनेमाघर मालिक तरस रहे थे। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इसके पार्ट-2 का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में अयान मुखर्जी ने ट्वीट करके फिल्म के पार्ट-2 और पार्ट-3 के बारे में हिंट दिया है।

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव' का फैंस को इंतजार
अयान मुखर्जी ने जब 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज की थी तो उससे पहले कुछ ग्राफिक्स फैंस से साथ शेयर किए थे। इन ग्राफिक्स के जरिए उन्होंने फैंस तक 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी पहुंचाई थी। अब फिर एक बार वह कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को एक साल पूरा होने पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पार्ट-2 का हिंट दिया है।

अयान मुखर्जी ने इंस्टा पर किया ये पोस्ट
इस वीडियो को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लिखा, "'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 देव, शुरुआती कॉन्सेप्ट का आर्ट वर्क। बहुत सब्र और धैर्य के साथ ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 पर काम करते हुए कुछ महीने हो गए हैं। टीम ब्रह्मास्त्र के लिए इस खास दिन पर मुझे लगा कि हमारी प्रेरणा की कुछ अहम तस्वीरें शेयर करूं।"

जल अस्त्र और अग्नि अस्त्र का मिला हिंट
पार्ट वन का नाम 'शिवा' रखा गया था और तभी से कहा जा रहा था कि शायद पार्ट-2 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। अयान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पहले देव (शिवा के पिता) को बुराई के देवता के पास जाकर उससे शक्तियां लेते दिखाया गया है। शिवा की मां अमृता (जल अस्त्र) उसे रोकने की कोशिश करती है।

पार्ट-2 में होगा देव और शिवा का युद्ध
वीडियो में दिखाया गया है कि इसके बाद देव इतना शक्तिशाली हो जाता है कि वह किसी के वश में नहीं रहता और उसका बेटा शिवा ही उसे रोकता है। वीडियो में शिवा को अपने पिता देव पर सभी अस्त्रों का एक साथ इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। वहीं देव हमेशा की तरह निर्भीक शिवा के सामने त्रिशूल लिए खड़ा है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें