Athiya Shetty KL Rahul wedding Suniel Shetty distributed sweets reception will be after IPL Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने बांटी मिठाइयां, बताया कब होगा रिसेप्शन, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Athiya Shetty KL Rahul wedding Suniel Shetty distributed sweets reception will be after IPL

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने बांटी मिठाइयां, बताया कब होगा रिसेप्शन

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) मीडिया के सामने आए। उनके साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी थे। दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 23 Jan 2023 06:30 PM
share Share
Follow Us on
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने बांटी मिठाइयां, बताया कब होगा रिसेप्शन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। शादी का मुहूर्त शाम को साढ़े चार बजे था। बॉलीवुड से करीबी लोगों को ही शादी में बुलाया गया। 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में मंडप सजा जहां कपल ने सात जन्मों की कसमें खाईं। अथिया और केएल राहुल की शादी के बाद सुनील शेट्टी मीडिया के सामने आए। उनके साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी थे। दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे। सुनील शेट्टी ने बेज कलर का कुर्ता और धोती पहना था वहीं अहान व्हाइट कलर की शेरवानी पहने थे

मीडिया के सामने जताई खुशी
बेटी की शादी के मौके पर सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने रिपोर्टर्स और फोटोग्राफर्स को मिठाइयां बांटी। सुनील शेट्टी ने बताया कि छोटी सी सेरेमनी रखी गई। परिवार के लोग और दोस्त ही थे। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। और सभी का शुक्रिया।‘ जब उनसे पूछा गया कि फंक्शन कैसे रहे तो जवाब दिया, ‘ब्यूटीफुल। बहुत छोटे में सब हुआ। क्लोज फैमिली रही लेकिन बहुत ही अच्छा रहा। अभी भी फेरे भी हो गए हैं। शादी ऑफिशियली हो चुकी है तो अब ऑफिशियली ससुर बन चुका हूं।


 

कब होगा रिसेप्शन?
रिसेप्शन कब होगा इस बारे में सुनील शेट्टी ने बताया, ‘निश्चित रूप से होगा। मुझे लगता है आईपीएल के बाद ही करेंगे।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए मेरा बेटा घर पर आ रहा है। अगर ये इन लॉ का चक्कर हट जाए और फादर ही रहे तो अच्छा है। वो पार्ट मैं बहुत अच्छे तरीके से निभाता हूं।‘ 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।