Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़Arvind Akela Kallu and Neetu Yadav bhojpuri song Ghaghariak got 47 lakh views

नीतू यादव की 'घघरिया' पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, एकदम बवाल है यह गाना

Bhojpuri Song: भोजपुरी का एक तड़कदार गाना सुनाते हैं जिसे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव ने गाया है। वीडियो में अरविंद के साथ नीतू यादव हैं। इस गाने को अभी तक 47 लाख लोगों ने देख लिया है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 8 Oct 2023 02:29 PM
share Share

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं। फिल्मों से ज्यादा वह म्यूजिक से वीडियोज धूम मचाते हैं। उनका एक गाना 'घघरिया' कुछ समय पहले आया था लेकिन आज भी यह उतना ही पसंद किया जाता है। इस गाने में अरविंद के आगे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी फेल लगेंगे। लंबे समय तक 'घघरिया' यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहा। अरविंद अकेला के गानों के व्यूज भी मिलियंस में जाते हैं। इसमें उनके साथ हीरोइन नीतू यादव हैं। दोनों गाने की धुन पर जोरदार ठुमके लगााते हैं और फिर रोमांस करते हैं। वहां बाकी लोग भी डांस से पूरा समां बांध देते हैं।

नेहा के साथ अरविंद भी जमकर थिरके
वीडियो की शुरुआत में नेहा यादव लेटी होती हैं और फिर अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री होती है। वह  जोरदार डांस करती हैं। तब अरविंद उन पर पैसे लुटाते हैं। नेहा कमर मटकाते हुए घघरिया लहराती हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट घाघरा पहना है। जबकि अरविंद सफेद शर्ट और पैंट में हैं। अरविंद और नेहा के साथ और भी लोग डांस में साथ देते हैं। इस गाने को अरविदं के साथ भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो के डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

अरविंद ने गाने से बरपाया कहर
गाने को यूट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे 47 लाख लोगों ने देख लिया है और इसके व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी के इस चटकदार गाने पर एक यूजर ने कहा, 'गर्दा मचा दिया भैया।' एक अन्य ने लिखा, 'लागल रहो मेरे भाई।'  एक फैन कहते हैं, 'मुझे लगता है वह भोजपुरी इंडस्ट्री के अंडररेटेड सिंगर है। एक यूजर लिखते हैं, 'कल्लू का कहर जारी रहेगा।' कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें और भी गाने लाने चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें