मलाइका अरोड़ा संग शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने बातों ही बातों में दिया हिंट, कहा- 'अकेले बात करना ठीक नहीं'
Arjun Kapoor and Malaika Arora Relation: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में पहुंचे अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते को आगे ले जाने पर रिएक्ट किया। अर्जुन ने कहा कि अकेले बात करना ठीक नहीं।

Koffee With Karan Season 8: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर बीते कुछ वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। पहले जहां कपल इस बारे में बात करने से बचता था और एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताता था तो वहीं अब दोनों ही इस बारे में बात करने से चूकते नहीं हैं और खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं। हालांकि अक्सर सोशल मीडिया पर इन्हें निगेटिविटी और ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में अब कॉफी विद करण 8 में अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप पर बात की।
ट्रोलिंग पर बोले अर्जुन कपूर
कॉफी विद करण 8 के आठवें एपिसोड में करण जौहर ने ऑनलाइन शेमिंग और ट्रोल्स के मुद्दे पर बात की। इस दौरान करण ने अर्जुन से पूछा कि वो 9 साल बड़ी मलाइका संग रिलेशनशिप में हैं औ ऐसे में क्या ऑनलाइन निगेटिविटी और ट्रोल्स का उनके रिलेशनशिप पर असर पड़ता है। इस पर अर्जुन ने कहा, 'ऐसा कोई इंसान नहीं है, जिस पर असर नहीं पड़ता है। आपको इससे डील ही करना पड़ेगा। आप जानते हैं कि ये सभी लोग सिर्फ आपका ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। जो सिर्फ रैंडम कमेंट्स है।'
रिलेशनशिप पर पड़ता है ट्रोलिंग का असर?
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं कि वो पहले इन सभी को जवाब देना चाहते थे। अर्जुन ने आगे कहा, 'फिर मुझे अहसास हुआ कि ये लोग सिर्फ मेरा ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। क्या इसका मुझे फर्क पड़ता है- हां पड़ता है। आप देखेंगे कि कभी भी कुछ भी ऐसे ही आ जाता है। ये कोई मीम हो सकता है या कोई मीम पेज। वो ऐसा कर रहे हैं ताकि उन्हें लाइक्स मिल सके।' बातचीत के दौरान अर्जुन ने मलाइका संग रिलेशनशिप को आगे ले जाने के सवाल पर भी रिएक्ट किया। अर्जुन ने बातों ही बातों में कह दिया कि शादी के बारे में वो खुद मलाइका संग सही वक्त पर इस बारे में बात करेंगे।
एक साथ बात करेंगे
करण के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा कि वो इस सवाल के लिए इस शो पर सच कहना चाहेंगे और भविष्य के बारे में बिना उनके पार्टनर के बात करना ठीक नहीं होगा। अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे सम्मान वाली बात ये होगा कि जब हम उस जगह पहुंचे और साथ में इस बारे में बात करें। मैं बहुत खुश हूं, रिलेशनशिप में जहां हूं। हम ने यहां तक, इस कंफर्टेबल जगह तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। फिलहाल मैं इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहूंगा क्योंकि अकेले बात करना ठीक नहीं होगा।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।