Arjun Kapoor Comment On Malaika Arora Video And Ends Breakup Rumours Watch Video मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने कहा- तुम्हारी लाइफ का रियल स्टार तो यही है..., Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor Comment On Malaika Arora Video And Ends Breakup Rumours Watch Video

मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने कहा- तुम्हारी लाइफ का रियल स्टार तो यही है...

अर्जुन हाल में करण जौहर के घर पार्टी में गए थे। इस पार्टी में एक्ट्रेस कुशा कपिला भी पहुंची थीं। इसी पर्टी की एक तस्वीर सामने आई, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें फैलना शुरू हो गईं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 Aug 2023 07:36 PM
share Share
Follow Us on
मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने कहा- तुम्हारी लाइफ का रियल स्टार तो यही है...

Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours: बी-टाउन में आए दिन स्टार्स के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हर तरफ जहां उनके अलग होने तो वहीं दूसरी तरफ अर्जुन का किसी और को डेट करने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इस खबर ने दोनों के फैंस को काफी को परेशान कर दिया। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन के एक कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।  

मलाइका ने अपने डॉक संग कराया फोटोशूट
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय डॉग दिवस पर अपने प्यारे डॉगी कैस्पर के साथ फोटोशूट कराया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान मलाइका कैस्पर के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देने के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस पर अर्जुन कपूर के कमेंट ने हर किसी की बोलती बंद कर दी। 

आखिर ऐसा क्या है अर्जुन का कमेंट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर  ही एक-दूसरे की पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट करते हैं। उन्हें हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक-दूजे पर प्यार लुटाते देखा जाता है। इसी बीच अब मलाइका के लेटेस्ट वीडियो पर भी अर्जुन ने ऐसा ही किया। अर्जुन ने कैस्पर और मलाइका के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम्हारी लाइफ का रियल स्टार तो यही है...हैंडसम ब्वॉय- कैस्पर।' इसके साथ ही अर्जुन ने हार्ट शेप इमोजी भी बनाई है। एक्टर के इस कमेंट ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। 

 

कुशा संग ऐसे जुड़ा अर्जुन का नाम 
बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के घर पार्टी में गए थे। इस पार्टी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला भी पहुंची थीं। इसी पर्टी की एक तस्वीर सामने आई, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें फैलना शुरू हो गईं। हालांकि, बाद में कुशा ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया। बता दें कि इस करण जौहर की इस पार्टी में मलाइका शामिल नहीं हुईं थीं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।