Arijit Singh Surpassed Global Sensations like Taylor Swift Billie Eilish Eminem - Entertainment News India अरिजीत सिंह बने भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर, विदेशी सिंगर्स को भी पछाड़ा, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arijit Singh Surpassed Global Sensations like Taylor Swift Billie Eilish Eminem - Entertainment News India

अरिजीत सिंह बने भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर, विदेशी सिंगर्स को भी पछाड़ा

अरिजीत सिंह ने डेरेक, द वीकेंड, रिहाना और एडेले जैसे सिंगर्स को भी इस लिस्ट में पछाड़ा है। अरिजीत की पॉपुलैरिटी में यह ग्रोथ पिछले 8 महीने में उनके द्वारा चुने और गाए गए गानों की वजह से भी आई है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 Aug 2023 09:40 PM
share Share
Follow Us on
अरिजीत सिंह बने भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर, विदेशी सिंगर्स को भी पछाड़ा

भारत के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने ग्लोबल सेंसेशन टेलर स्विफ्ट, बिले एलिश और एमिनेम जैसे गायकों को भी पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्पॉटिफाई की सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर्स की लिस्ट में अरिजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला है। अरिजीत सिंह अब सिर्फ एड शरीन और Ariana Grande से पीछे हैं। बड़ी बात यह भी है कि इस लिस्ट में उनसे आगे एक भी भारतीय सिंगर नहीं है।

तेजी से बढ़ा अरिजीत के करियर का ग्राफ
अरिजीत सिंह ने डेरेक, द वीकेंड, रिहाना और एडेले जैसे सिंगर्स को भी इस लिस्ट में पछाड़ा है। अरिजीत की पॉपुलैरिटी में यह ग्रोथ पिछले 8 महीने में उनके द्वारा चुने और गाए गए गानों की वजह से भी आई है। यूं तो अरिजीत सिंह शुरू से ही भारतीय लिसनर्स की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त में उनके चाहने वालों की गिनती काफी तेजी से बढ़ी है।

अरिजीत सिंह के सुपरहिट गानों में ये नाम
अरिजीत सिंह के लेटेस्ट गानों की बात करें तो इसमें शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से उनका गाना 'चलेया' शामिल है। इस गाने को लिखा है कुमार ने और कंपोज किया है अनिरुद्ध रविचंदर ने। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सितंबर में ही रिलीज होनी है, जिसे लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

अरिजीत सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में तुम क्या मिले, झुमका, वे कमलेया, तुम्हें कितना प्यार करते और पसूड़ी जैसे गाने शामिल हैं। अरिजीत सिंह के गानों की मौजूदगी पिछले दिनों रिलीज हुई लगभग सभी सुपरहिट फिल्मों में भी रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।