Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Annu Kapoor shared his take on filmmaker Nitesh Tiwari making a film on Ramayan says Kaun hain Nitesh Tiwari Kya hain uski aaukat

क्या है उसकी औकात, हिंदू धर्म का अपमान करना?...'रामायण' पर फिल्म बनाने वाले नितेश तिवारी पर भड़के अन्नू कपूर

Annu Kapoor on Nitesh Tiwari: अभिनेता अन्नू कपूर ने फिल्म निर्माता नितेश तिवारी पर निशाना साधा। इतना ही नहीं, उन्होंने 'आदिपुरुष' के मेकर्स की भी आलोचना की। पढ़िए क्या बोले दिग्गज अभिनेता।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 July 2023 02:24 PM
share Share

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने 'रामायण' पर फिल्म बनाने की तैयारी करने वाले फिल्म निर्माता नितेश तिवारी पर विवादित बयान दिया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब अन्नू कपूर को बताया गया कि नितेश तिवारी, रणबीर कपूर के साथ मिलकर 'रामायण' फिल्म बना रहे हैं तो उन्होंने बड़ा हैरान कर देना वाला रिएक्शन दिया। पहले तो अन्नू कपूर ने सबके सामने पूछ डाला कि नितेश तिवारी हैं कौन और फिर....। पढ़िए उनका पूरा बयान।

क्या बोले अन्नू कपूर?
अन्नू कपूर ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, "कौन है नितेश तिवारी? क्या है उसकी औकात? हिंदू धर्म का अपमान करना? (फिल्म) बना रहे हैं? जूते पड़ेंगे उसको। किसी भी धर्म का अपमान इस अस्थिर स्थिति के अंदर...? ये वो समय नहीं हैं जब आप मीन मेख निकालकर समीक्षा करें। आपका समाज अभी उस स्तर पर नहीं पहुंचा है। पहले धर्म को समझो और फिर सही समीक्षा करो।"

आदिपुरुष पर भी किया रिएक्ट
अन्नू कपूर ने आदिपुरुष पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'आज का हिंदू अपने धर्म ग्रंथ से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। 'आदिपुरुष' के मेकर्स 'रामायण' के नाम पर इस तरह से किसी के सेंटीमेंट्स हर्ट नहीं कर सकते हैं। मेकर्स को पब्लिक का गुस्सा भी झेलना पड़ा और जूते भी खाने पड़े।'

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं अन्नू कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर को आखिरी बार 'क्रैश कोर्स' में देखा गया था, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्टर को आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा जाएगा। इसके अलावा, उनके पास 'सब मोह माया है' और 'हम दो हमारे बारह' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें