Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़akshay kumar donates one crore to cm relief fund to cyclone fani odisha people

Cyclone Fani: अक्षय कुमार ने CM Relief Fund में डोनेट किए इतने करोड़, की ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद

ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है जोकि चक्रवात फेनी (Cyclone Fani In Odisha) ने पहुंचाया है। यहां के लोगों की जीवनशैली में उथल-पुथल मचाने वाले इस चक्रवाती तूफान से कई लोगों के जीवन को आहत...

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 7 May 2019 06:24 AM
share Share

ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है जोकि चक्रवात फेनी (Cyclone Fani In Odisha) ने पहुंचाया है। यहां के लोगों की जीवनशैली में उथल-पुथल मचाने वाले इस चक्रवाती तूफान से कई लोगों के जीवन को आहत पहुंची है। कई लोगों अपने घर से बेघर हो गए हैं। 

ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर लोगों से सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन देने का आग्रह किया था। अब अक्षय कुमार सामने आए हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने फैंस से राहत फंड में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपना योगदान दिया है और पहल की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

महाराष्ट्र

Channel/Agency बीजेपी कांग्रेस अन्य
India Today Axis 102-120 102-120 102-120
India Today Axis 102-120 102-120 102-120
India Today Axis 102-120 102-120 102-120

हरियाणा

Channel/Agency बीजेपी कांग्रेस अन्य
India Today Axis 102-120 102-120 102-120
India Today Axis 102-120 102-120 102-120
India Today Axis 102-120 102-120 102-120

हाल ही में उन्होंने मुख्य मंत्री रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में दान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है। अक्षय कुमार ने पहली बार ऐसा काम नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई आपदाओं के दौरान आर्थिक दान दे चुके हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के लिए ‘भारत का वीर’ की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने केरल बाढ़ और चेन्नई बाढ़ प्रभावितों के लिए भी सहयोग किया। अक्षय कुमार ने ‘भारत का वीर’ के जरिए भारतीय सेना में शहीद हुए परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपए का सहयोग किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें